किसान स्वर: इस बार किसान दाल को छोड़कर चरोटा की खेती कर रहे हैं जिसका दाम अच्छा है...

विकासखंड-तमनार, तहसील-तमनार, जिला-रायगड़ (छत्तीसगढ) से राजेंद्र गुप्ता चरोटा की खेती के बारे में बता रहे हैं | उनका कहना है कि उनके यहाँ किसान इस बार उड़द दाल आदि की जगह चरोटा की खेती कर रहे हैं, चरोटा का बाजार में मूल्य ५० से ८० रु प्रति किलोग्राम हो गया है, इसे सहजता से न तो गाय बकरी बैल खाते है, और बड़ी ही सहजता से इसका उपजाव बंजर जैसी भूमि पर भी हो रहा है | वे कहते हैं यह समय समय की बात है कि कब किस फसल की कीमत बढ़ जाए और कब किसकी कम हो जाए । इसकी जानकारी किसानों को होनी चाहिए तब ही वे इसका लाभ ले सकते हैं । चरोटा का वैज्ञानिक नाम कोसिया तोरा है और यह पहले सिर्फ भाजी की तरह स्थानीय उपयोग में लाया जाता था । राजेन्द्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली...छठ गीत

मालीघाट, मुज्जफरपुर, बिहार से कान्ता देवी छठ गीत सुना रहे है गीत के बोल इस प्रकार है :
उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली-
कथी लागल हा इनके माँ रुजे कथी के-
कथली उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली-
कथी लागले हा इनके माँ रुजे सोने के...

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: KANTA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

महिला पंच बार-बार शौचालय की मांग कर रही हैं पर पंचायत की बैठक में कोई उनकी नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-सुमेरा, कुढ़रनी ब्लाक जिला-मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) में सुनील कुमार इस वक्त ग्राम पंचायत की बैठक में है और उनके साथ गाँव की कई महिला वार्ड सदस्य या पंच उपस्थित हैं जो अपने ग्राम पंचायत में शौचालय नही बनने की समस्या बता रही हैं वे बता रही हैं कि शौचालय नहीं होने से गाँव की महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है शौचालय बनाने के लिए आवेदन भी दिया गया है पर अधिकारियो द्वारा कोई कारवाही नही की गयी है| अत: वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं कुढरनी ब्लाक के CEO का नंबर 08544412684 है आप से अनुरोध है कि कृपया उन्हें फोन कर उन पर दबाव डालें कि वे यह सुनिश्चित करें कि महिला सदस्यों की बात को सूना जाए । सुनील@9308571702

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

काका हो हमरा के रहिया बताई दे...भोजपुरी लोकगीत

मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से अमन कुमार एक भोजपुरी लोकगीत गा रहे है-
काका हो हमरा के रहिया बताई दे-
गानी भी लाय ताने घर के पंचायदे-
नाव्यनी गंगा कीनार हो एगो-
कलि मोरी गोरी हमरा गाव-
हो एगो काली मोरी गोरी हमरा गाव...

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: AMAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi: 6th November 2016 -

सरपंच ने कहा ग्रामीणों को नहीं दिया अस्पताल से शव वाहन – 18 सालों से जिपं में जमे व्याख्याता पांडेय जाएंगे स्कूल-
प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली वाले कर रहे पहाड़ों का रुख – आदिवासियों की बदहाली के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री विधायक दोषी : सालखन मुर्मू-
बस्तर में पुलिसिया राज स्थापित करने की कोशिश-कुंजाम-

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: BHIMA HEMLA NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »