नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को...नशा विरोधी व्यंग्य रचना
मुज़फ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार के साथ आज एक व्यंग्य कलाकार सूर्यदेव देहाती जी हैं जो उन्हें अपनी एक नशा विरोधी व्यंग्य रचना सुना रहे हैं:
नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को-
कटोरा हाथ में होगा, ना देगा कोई खाना खाने को-
फिर से खैर एक विवाह करोगे-
इसका श्लोक है- अमंगलम गुटखा खाद्यं, अमंगलम धुम्रपानम,
अमंगलम महापानम, अमंगलम सर्वव्यसनम-
कराग्रे वसते देवी, करमध्ये चुस्मताम, करमूले तू गुटखा, प्रभात: करदर्शनम-
आमंत्रण- हमारी कुलदेवी बीमारी माता की असीम अनुकम्पा से दादा हुक्काराम की पौत्री दुर्भाग्यावती कुमारी, का पुत्र गुटखा लाल एवं दुर्गंधी देवी, निवास स्थान- 420, यमलोक हाल्ट, दुख्ननगर के संग, मृतात्मा कैंसर कुमारी तथा लाइलाज कुमार, चाचा गंजा सिंह, दादा हुक्काराम, दादी शराब देवी, मामा चरस शाही, नानी चाय सिन्हा, फूफा ज़र्दा राम, समस्त बुजुर्गो की उपस्थिति में नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने को आमंत्रित है-
हमारा पता है- चिंता भावन, कष्ट मोहल्ला, दुर्गति गली, दुःख नगर, ज़िला-परलोक-
विवाह स्थान- शमशान घाट-
बारातियों का स्वागत धूमधाम से होगा तथा यमराज महोदय का आशीर्वाद मुफ्त मिलेगा...
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: Suryadev Dehati
पटवारी से मिलने २० रू किराया देकर जाना पड़ता है, पटवारी को हमारे पंचायत में ही कृपया बैठाएं...
संतोष कुमार अहिरवार ग्राम पंचायत-मानिकपुर जनपद पंचायत-समनापुर जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि मानिकपुर में पटवारी मुख्यालय ना होने के कारण जनपद पंचायत समनापुर में किराया चालीस पच्चास रुपये खर्च करके पटवारी से गाँव की कोई काम के लिए मिलने जाना पड़ता हैं इसलिए ग्रामीणों की मांग हैं कि मानिकपुर में ही पटवारी कार्यालय खोल दिया जाए आज जब पटवारी आए हैं तो ग्रामीणों का बहुत सारा काम हो गया है पर इन कामों के लिए भी उन्हें सामान्यत: दूर जाना पड़ता है | वे अनुरोध कर रहे हैं की आप कृपया कलेक्टर@8085456555, SDM@9713311007 मुख्यमंत्री@9425029827 और पटवारी@9575174631 से इस बारे में बात करें । संतोष@9516071739
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: Santosh Ahirwar
काले युग का काला खेल: ग्राम गारे जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ में मनाए गए काला दिवस की रिपोर्ट...
राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से वहां मनाए गए काला दिवस के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 2008 में एक कोल ब्लाक के आबंटन के लिए हो रही जनसुवाई के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिसमे सैकड़ों लोग घायल हुए थे इस दिन हर साल काला दिवस मनाया जाता है | वे कह रहे हैं कि लोगों के विरोध के कारण जिंदल कंपनी को यह कोल ब्लॉक अभी तक नहीं मिला है पर जिंदल कंपनी यहां से उड़ीसा तक एक कन्वेयर बेल्ट लगाने का प्रयास कर रहा है जो असंवैधानिक है । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से इस कंवेयर बेल्ट को रोकने के लिए मदद करने के लिए कलेक्टर@9425532330 से बात करने की अपील कर रहे हैं । गुप्ता@9993891275
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: Rajendra Gupta
Impact: Got support for building house after reporting on CGnet, thanks...
Ashok Kumar Kori is visiting village Shivpur in Jaba block of Rewa district in Madhya Pradesh and meets Ramdayal Nat who had recorded a message on CGnet on 8th November 2016 that he had got first installment of Indira Awas support for building his house from Govt in 2014-15 and was waiting for the second installment since after repeated requests. After that message he has now got the second installment and have started work on house wants to thank all CGnet listeners and officers who helped. Kori@9713063019
Posted on: Jan 05, 2017. Tags: ASHOK KORI
हमारे गाँव में बिजली लगाने का काम पिछले अप्रैल में शुरू हुआ था अब तक बिजली नहीं लगी है...
निखिल कुंजाम ग्राम-भैसवाई विकासखंड-घुघरी जिला-मंडला मध्यप्रदेश से कहे रहे हैं कि उनके गाँव में विद्युत विभाग से ठेका लेकर पिछली अप्रैल में बिजली लगाने का काम शुरू किया गया था पर वह काम अब भी अधूरा है । काम को पूरा करने के लिए ग्रामीणों द्वारा फ़ोन पर बात करने से ठेकेदार कहता हैं कि आज कल मे आ जाउगा पर अभी तक नहीं आया । अधूरे काम से कभी दुर्घटना भी हो सकती है । इस काम को पूर्ण करने के लिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद का आग्रह कर रहे हैं और अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया कलेक्टर@9977742118 सचिव@9407366587 सहयक सचिव@8989706843 विधायक@9425026889 को फोन कर दबाव डाले. निखिल@9407300351
