कोदो कुटकी के भात खाले, बीमारी भगा ले...स्वास्थ्य गीत

ग्राम-पोड़ी, विकासखंड-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रजनी मार्को स्वास्थ्य से सम्बंधित एक गीत सुना रही है:
कोदो कुटकी के भात खाले बीमारी भगा ले-
यह जिंदगी हवे सुन्दर छाया है रे हाय-
कोदो कुटकी के भात खाले चकोड़ा की भाजी-
सब दूर होवे रहे मन में राशि-
मधु मोह-मोह-मोह सपा होवे न रोगी...

Posted on: Mar 12, 2017. Tags: RAJNI MARKO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2013 से बिजली का ट्रांसफार्मर जला है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे कृपया मदद करें...

ग्राम-उद्वी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह वरकडे बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 9 का बिजली का ट्रांसफार्मर 2013 से जला हुआ है और इसको आज तक ठीक नहीं करवाया गया. कई बार लाइनमेन लिखकर ले गए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और बिजली बिल हर महीने आ रहा है. इनका अनुरोध है कि बिजली जल्द चालू किया जाये या बंद कर दिया जाये और बिजली बिल भी बंद कर दिया जाये जो कि अवैध रूप से आ रहा है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालकर मदद करें बिजली विभाग@07652244302, लाइनमेन@9552785922. पिंटू सिंह बरकडे@8359094578

Posted on: Mar 11, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER

हिंदी माध्यम में पढ़ाई के कारण खुद नहीं बन सके इंजीनियर तो औरों को पढ़ा बना रहे हैं इंजीनियर...

साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार ओमप्रकाश प्रसाद से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि वे अपने स्कूल के टॉपर थे पर गाँव के सरकारी स्कूल में हिंदी माध्यम में पढ़ाई होती थी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधिकतर अंग्रेज़ी में होती है इसलिए चाहते हुए भी वे इंजीनियर नहीं बन सके तब उन्होंने ठान लिया कि उनके साथ जो दिक्कत हुई है वह और लोगों को न हो इसलिए वे अपने गाँव वापस आए और एक अंग्रेज़ी माध्यम का स्कूल शुरू किया। वे बता रहे हैं कि वे स्वयं इंजीनियर नहीं बन पाए पर उनके स्कूल से इस छोटी सी जगह से भी बहुत से बच्चे डाक्टर, इंजीनियर और उससे भी बड़े बड़े पदों पर पहुंचे हैं जिसकी उनको खुशी है – सुनील कुमार@9934671608

Posted on: Mar 11, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 11th March 2017 -

नईदिल्ली : 5 राज्यों का जनादेश : 690 सीटों पर 7237 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज – पत्रिका न्यूज़
उत्तर प्रदेश सोनभद्र : चुनाव 2017: आजादी के बाद पहली बार चुने जाएंगे आदिवासी जन प्रतिनिधि – देश बंधू न्यूज़
छत्तीसगढ़ कर्वधा जिला : 357 आदिवासियों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य – नईदुनिया न्यूज़
बस्तर : जंग की हथियार – बस्तर की महिलाएं – दैनिक भास्कर
जगदलपुर : रोजगार गारंटी योजना में अब जॉब के लिए आधार कार्ड हुआ जरूरी – नईदुनिया न्यूज़

Posted on: Mar 11, 2017. Tags: NEWS RAMESH KUNJAM

2013 से इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाली अंतिम किश्त नही मिली है, कृपया मदद करें...

ब्लॉक-मैनपाट, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से रितू पैकरा बता रही हैं कि इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाली सहयोग राशि जो की तीन चरणों में दी जाती है उसमें बहुत से लोगों को अंतिम किश्त का पैसा नही दिया जा रहा है, उदाहरण के तौर पर वे कट्कालो पंचायत के श्रीमति-पलान्गो बाई पति-जगदेव राम का 2013-14 के बारे में बता रही हैं जिनको 2 किश्तों का राशि मिल चुका है, लेकिन आखरी किश्त नही मिल रहा है , सरपंच सचिव को बोलने पर यही कहा जाता है की मिल जायेगा लेकिन अभी तक नही मिला है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद से की अपील कर रहे है| सचिव राजेन्द्र पैकरा@8965961885, सरपंच लालजी एक्का@8889325681.रितू पैकरा@7354437200

Posted on: Mar 10, 2017. Tags: RITU PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »