पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...भजन
ग्राम-दहेज़वार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से आरती यादव एक भजन सुना रही है:
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया-
कोई लोढे फूल पत्ती कोई लोढ़े बगिया-
कोई लोढ़ लेले धन केरा कोला संग में सहेलिया-
कोई लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरिया संग में सहेलिया-
सरस्वती लोढ़े फुल पत्ती लक्ष्मी लोढ़े फुलबगिया-
गौरा लोढ़ लेले भांग अऊर धतुरवा संग में सहेलिया-
कोई मांगे ब्रह्मा वर कोई मांगे विष्णु वर-
कोई मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
सरस्वती मांगे ब्रह्मा वर लक्ष्मी मांगे विष्णु-
गौरा मांग लेले जोगी रे फकीरवा संग में सहेलिया-
पार्वती फूल लोढ़े जाले फुलवरिया संग में सहेलिया...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: ARTI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पलाश के औषधीय गुण-
अहमदाबाद (गुजरात) से डॉक्टर दीपक आचार्य पलाश के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दे रहे है, मध्यभारत के लगभग सभी इलाको में पलाश के फूल बड़ी प्रचुरता से पाए जाते है इसे टेसू कहते है पलाश की छाल इसके फूल इसके बीज इसके गोंद सभी औषधीय गुण से भरे होते है पलाश के गोंद में थायमिन और रिबोफ्लविन आदि रसायन पाए जाते है जब पतले दस्त होते है और हालात बिगड़ जाते है तो पलाश का गोंद रोगी को खिलाया जाए तो से अति शीघ्र आराम मिलता है पलाश के बीजो को नीबू रस में पीसकर दाद खाज एवं खुजली जिस अंग पे हो उस अंग पर इसे लगाने से फायदा होता है गुजरात के आदिवासी बवासीर के रोगियों को इसके कोमल पत्तो की भाजी खिलाते है इसकी भाजी को घी में तैयार किया जाता है साथ में इसमें दही और मलाई का भी इसके साथ में सेवन करने की सलाह बवासीर के रोगियों को दी जाती है पलाश के कोमल पत्तो की भाजी के सेवन से बवासीर से जल्द राहत मिलती है|दीपक आचार्य@9824050784
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
कलम कमाई खाते है नहीं लेते है घूस...व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक स्वरचित व्यंग्य रचना सुना रहे है:
कलम कमाई खाते है नहीं लेते है घूस-
पान गुटखा खाकर हँसते रहते मुच मुच-
अरे पाप पुण्य को कौन देखता है-
अभी तो कुछ कर लेने दो-
बाद में कौन देखता है-
अभी तो घर भर लेने दो-
समय पल दो पल का साथ हमारा-
एक पल तो चैन से जी लेने दो...
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 18th March 2017 -
रायपुर: केंद्रीय ग्रामीण गांवों में विकास का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव पहुंचे छत्तीसगढ़ – दैनिक भास्कर
छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों की मांद कहे जाने वाले क्षेत्र के गांव माड़ेंदा की आदिवासी लड़की लक्ष्मी नाग ने डॉक्टर बनकर सफलता का वह परचम लहराया है अपने इलाके में ही करेंगी सेवा – ETV MP/Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ : भ्रष्टाचार का नमूना बन गया सरगुजा का ढोडागांव – ETV MP/Chhattisgarh
मध्यप्रदेश : धार, खरगोन और बड़वानी जैसे आदिवासी जिलो में मार्च की शुरुवात में भगोरिया उत्सव में अपनी पसंद का जीवनसाथी तलाशेंगे आदिवासी युवा – दैनिक भास्कर
नयी दिल्ली : दिल्ली में एक कला प्रदर्शनी में लोक और आदिवासी कलाओं का प्रदर्शन -आउटलुक
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: NEWS RAMESH KUNJAM
रायगढ़ जिले के पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगो को सुविधा नहीं जबकि अन्य जिलों में दी जाती है...
ग्राम-सल्केता, पंचायत-गिद्कालो, पोस्ट-कुमरता, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहड़ी कोरवा बता रहे है कि उनके जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ में 20 गाँव में पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग रहते है, जिसमे 468 परिवार, जनसँख्या 1760 है, पर पीटीजी या विशेष पिछड़े जनजाति की तरह मान्यता नहीं होने के कारण शासन की ओर से उनको कोई विशेष राहत सुविधा नहीं मिल रही है जबकि अन्य जिलों जैसे जशपुर, सरगुजा, कोरबा, आदि जिले के पहाड़ी कोरवा लोगो को विशेष राहत सुविधा दी जा रही हैं. रायगढ़ जिले के पहाड़ी कोरवा साथियों को भी वही राहत सुविधा मिले इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कलेक्टर@07762222103. जीतनराम@8959289653
