हमारे आदिवासी क्षेत्र के अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के पद हैं पर डाकटर नहीं हैं कृपया मदद करे

ग्राम तमनार, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी बता रहे है उनके तमनार क्षेत्र स्थित सरकारी हॉस्पिटल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, हड्डीरोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं एम.डी. की पोस्टिंग है लेकिन कोई भी इस तरह का चिकित्सक वहां उपस्थित नहीं रहते है जिससे लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अधिक पैसे खर्च कर शहर को जाना पड़ता है यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है और अधिकतर लोगों की आमदनी काफी कम है इसलिए अगर शासन से यह सुविधा होगी तो लोगों को मदद होगी इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है कि कृपयास्वास्थय मंत्री अमर अग्रवाल@07712331020 को फोन कर दबाव डालें, कन्हैयालाल@ 9981622548

Posted on: Apr 10, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

कई हैंडपंप खराब हैं, कुंआ, तालाब, बाँध का पानी सूख गया है हम पानी के लिए बहुत परेशान हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-छुल्कारी, पंचायत-कोलमी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहाँ पर सुखसागर सिंह पावले गाँव के साथियों से बात कर रहे हैं अभी उनके साथ उपस्थित हैं लल्लू चौधरी और ग्रामीण महिलाएं जो पीने योग्य पानी की समस्या बता रहे है कि गाँव में हैण्डपम्प एक-एक किलोमीटर दूरी पर लगा है जिनमे से कई वर्तमान में ख़राब पड़ा है जिसे रिपेयर कराने के लिए कर्मचारी बुलाते है तो वह आधे-अधूरे बनाकर वापस चले जाते है तालाब, कुँए और बाँध में भी पानी नहीं है लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करें विधायक@09425473007, कलेक्टर@09425168667.

Posted on: Apr 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 10th April 2017 -

रसोई गैस का सावधानी पूर्वक उपयोग कर दुर्घटना से बचें : कलेक्टर – नईदुनिया जागरण कांकेर छत्तीसगढ़-
थल सेना में भर्ती, 20 तक पंजीयन- दैनिक भास्कर न्यूज़ दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर छत्तीसगढ़-
नर्स ने कहा- जल्दी बेड खाली करो, पिता को मजबूरन थैले में रखकर ले जाना पड़ा नवजात का शव- नई दुनिया न्यूज़ जगदलपुर छत्तीसगढ़-
विश्व होम्योपैथी दिवस पर शिविर कल- दैनिक भास्कर न्यूज़ अम्बिकापुर-

Posted on: Apr 10, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

मैंने देखा है तपता हुआ सूरज को...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मैंने देखा है तपता हुआ सूरज को-
मैंने देखा है समन्दर से उठते भाप को-
मैंने देखा ठिठुरते शिशिर मास को-
मैंने देखा है बरसते हुए बरसात को-
ये कुदरत का खेल है-
इसमें बहुत बड़ा मेल है-
यहाँ पर इनका उपकार है,
हर जीव-जन्तु का पुकार है-
जग में जब एक ही ऋतु होता
सुख संपदा का अभाव होता-
ना कोई बड़ा ना कोई छोटा होता...

Posted on: Apr 09, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: टमाटर की खेती से किसान भाई अच्छी कमाई कर सकते हैं...

ग्राम-लोनिया, पोस्ट-बिसापुर, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से दुर्गेश निम्बालकर टमाटर की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है वे कह रहे हैं टमाटर जिसे गरीब का ऐपल भी कहा जाता है जिसका उत्पादन कर हमारे कृषक साथी अच्छी आमदनी ले सकते है फसल लगाने की प्रक्रिया- सबसे पहले जमीन को देशी हल से मिट्टी उलट-पलट कर दो बार जोताई करे, उसके बाद खरपतवारों को निकाल लेवें तत्पश्चात पौधों को 15-20 सेंटीमीटर की दूरी में रोपाई करे तथा समय-समय पर कीटनाशक दवाईयों का उपयोग करे और प्रतिदिन उसका देखभाल करे और नियमित रूप से पानी की सिंचाई करते रहे, बीच-बीच में खरपतवार को निकालते भी रहें। दुर्गेश निम्बालकर@8085389497

Posted on: Apr 09, 2017. Tags: DURGESH NIMBALKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »