आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मिर्गी बीमारी के घरेलू उपचार-
रीवा मध्यप्रदेश से बीरेन्द्र भाई मिर्गी के बारे में सावधानी तथा घरेलू उपचार बता रहें है. वे कह रहे हैं कि मिर्गी के मरीज़ आग, कुंआ, नदी, तालाब, रेलवे ट्रेक के पास जाने तथा किसी भी प्रकार के वाहन चलाने से सावधानी बरते क्योंकि मिर्गी का दौरा कहीं भी और कभी भी आ सकता है और वे इस बीमारी के घरेलू रोगों उपचार बता रहें है वे बता रहे हैं कि प्याज का रस पिलाने से रोगी को आराम मिलता है, अगर यह बीमारी लंबी से चली आ रहीं है तो प्याज का रस माथा में लगाने से लाभ होता है और लहसुन को पीसकर सुंघाने से भी फायदा होता है तथा लहसुन की 8-10 कलिया को दूध के साथ उबालकर पिलाने से लगभग एक सप्ताह में फायदा होता है | बीरेन्द्र भाई@9584389840
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: BIRENDRA BHAI SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 15th April 2017 -
दमकसा समाधान शविर में 2690 आवेदनों का निराकरण- नई दुनिया न्यूज़ भानुप्रतापपुर कांकेर छतीसगढ़-
बैतूल और खंडवा से शुरू होगा सरकारी स्कूलों का मर्जर – नई दुनिया न्यूज़ भोपाल मध्यप्रदेश-
आजीविका केंद्र में रोजगार मेला 15 को- दैनिक भास्कर न्यूज़ दुर्ग छतीसगढ़-
अब डोंगरीपारा में नहीं होगी पेयजल समस्या-नई दुनिया न्यूज़ दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर छतीसगढ़-
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो...देवी गीत -
ग्राम-करकटा, पोस्ट-जोगा, थाना-रेला, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता देवी एक देवी गीत सुना रही है :
कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो-
पथल तोड़ के दीवार है भोला-
अखिया से भरल बानी जर जर लोरवा हो-
दुखवा से भरल भये शारीर भोला-
अखिया से बहते झर-झर लोरवा हो...
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: ANITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
आज का अम्बेडकर कैसा हो...कविता
कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे है :
आज का अम्बेडकर कैसा हो-
पंडित-मुल्ला से ऊपर हो-
जाति-धर्म से नास्तिक हो !!
रंगीन लिबास में हो-
मस्त-मौला खुशमिजाज हो !!
प्रेम का उपासक हो-
सुख-शान्ति का सच्चा साधक हो !!
दिल से लल्लन टाप हो-
तकनीकी में गूगल का बाप हो !!
राजनीति का जांबाज हो-
सियासत का वो सरताज हो !!
अय्यासी में गोलेबाज़ हो-
स्टाईल से रजनीकांत हो !!
हर युवा की पहचान हो-
हर युग में महान हो !!
बापू हो या न हो-
अम्बेडकर जैसा हर एक इंसान हो !!
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा...मराठी किसान गीत-
ग्राम-सालभट्टी, विकासखण्ड-मानपुर, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से कृष्णा देशमुख एक मराठी गीत सुना रहे हैं, किसानों द्वारा खेती करते समय ये गीत गाया जाता है:
केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा-
पूजा सडका तू जे देवा...
