सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पेंड्रा, गौरेला, मरवाही में शुरू (गोंडी भाषा म
ग्राम जमुड़ी, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश से सुमनलता सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बता रही है, आज शुरू हुई यह यात्रा बिलासपुर जिले के पेंड्रा, गौरेला और मरवाही ब्लाक में अगले एक माह में लगभग सौ गाँव में जाएगी :प्रथम पांच दिन के कार्यक्रम इस प्रकार है :दिनांक २२ एवं २३ को ग्राम पंचायत धनोली आश्रित ग्राम करन्गरा, वेद्खोद्रा, मडिया कछार, छुलिया पानी, पकरी कछार, खट्टी डबरा दिनांक २४ एवं २५ को ग्रामपंचायत चुकती पानी, आश्रित ग्राम ताडपतरा, पकरिया, पड़वनिया एवं इनके आश्रित पारा मोहल्ला दिनांक २६ एवं २७ को ग्राम पंचायत केवची आश्रित ग्राम आमाडोब,पीडाह, बानघाट, २५ तारीख को अगले पांच दिनों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जावेगी | सुमनलता@7587352295
Posted on: May 22, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
Today's News from newspapers in Gondi : 22nd May 2017 -
हल्बा में जगह-जगह गंदगी, ग्रामीण परेशान – कांकेर छत्तीसगढ़-
रोज एक पौध लगाकर करेंगे दिन की शुरूआत – छिंदवाड़ा-
माड़िन नदी में पुल निर्माण की मंजूरी – नारायणपुर छत्तीसगढ़ -
Posted on: May 22, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
गोडवाना में उठे तूफान, अब जागो लडिका जवान...गीत -
ग्राम-देवरी, पोस्ट व थाना-चंदोरा जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
गोडवाना में उठे तूफान अब जागो लडिका जवान-
मेहनत हमारी पूंजी है तुम्हारी लुटेरो की होगी पहचान-
ये घूसखोरी अधिकारी करते परेशान...
Posted on: May 22, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लकवा का घरेलू उपचार...
ग्राम व पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज लकवा की बीमारी से पीड़ितों को जड़ी-बूटी औषधि से उपचार के बारे में बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि पसारन बेला की पत्ती, काले धतूरे का फल, मुनगा की छाली, करोंदा के जड़, तपेदी का जड़ और लहसुन को अलग-अलग बारीक कूटकर पेस्ट बना ले फिर इनको मिलकर सरसों के तेल में पकाएं और छान कर सुबह शाम सेकाई करे. साथ ही मुनगे की छाल को पीसकर उस जगह पर लेप भी लगाये 15 दिन इसका उपयोग करेने से इस बीमारी में आराम मिल सकता है. वे बता रहे हैं कि ये जड़ी बूटियां जंगल इलाकों में आम पाई जाती हैं और ज्ञान होने पर लोग इनका उपयोग कर सकते हैं और महंगी दवाइयों के चक्कर से बच सकते हैं. मरकाम@9479003194
Posted on: May 22, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए...गीत -
जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक मानवता गीत सुना रहे हैं :
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए-
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए...
