सुमिरन किये ताना देव सेवा फड़ा पेड़...गोंडी गीत

ग्राम-अजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
सुमिरन किये ताना देव सेवा फड़ा पेड़-
केतन शक्ति सेके देवा कौवे-कौवे पीसी का-
जहर के की नवा सिंध की अंधियारी नाकुन भी सीता-
नावा कणक न शक्ति खोली किम फडापेन
सुमिरन किये ताना देव सेवा फड़ा पेड़...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मन सम्पत्ति, तन सम्पत्ति और यह जीवन सम्पत्ति...देशभक्ति कविता -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है :
मन सम्पत्ति, तन सम्पत्ति-
और यह जीवन सम्पत्ति-
चाहता हू देस की धरती मुझे-
कुछ और भी दू-
माँ तुम्हारा, ऋण बहुत है-
मै इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊ, सजाकर भाल जब-
कर दया सभी कर लेना प्रण-
गाना अर्पित, प्राण अर्पित-
रक्त का कण कण अर्पित...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

बोल रहा है संत विनोवा कर के ऊँची बाह रे...विनोबा गीत -

ग्राम-अजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आचार्य विनोबा के विचारो को एक गीत के माध्यम से सुना रहे हैं :
बोल रहा है संत विनोवा कर के ऊँची बाह रे-
काम योग से बन जायेगा गोकुल अपना गांव रे-
भूमि हीन को भूमि मिलेगी भूखे को दाना पानी-
समता के पौधे पनपेंगे जैसे बरसेगा पानी-
झगड़े झंझट दूर रहेंगे-
सुखद शन्ति की हवा चले...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ, चादर तो फट गया, दर्जी बुलाओ...बाल कविता

ग्राम-डूमरखोरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से भानु एक बाल कविता सुना रहे है :
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ-
दर्जी का सुई टुटा, घोड़ा दौड़ा-
घोड़ा का टांग टुटा, हल्दी लगा-
हल्दी का रंग छूटा, डॉक्टर बुलाओं-
डॉक्टर का पेट फ़सा, ताली बजाओं-
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: BHANU BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं...गजल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महेश सुगम कटारे की गज़ल सुना रहे है :
सत्य के मुंह पर जब भी ताले होते हैं-
अच्छाई के देश निकाले होते हैं-
हुई ज़रा बरसात उफनने लगते हैं-
छोटे जितने नदिया नाले होते हैं-
लुका छिपी का खेल वही कर पाते हैं-
आज सियासत है ऐसे ही लोगों की-
जिनके तन उजले,मन काले होते हैं...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »