दोनों आँखों से दिखाई नहीं देता, पेंशन ही सहारा है, तीन माह से नहीं मिल रही, अधिकारी नहीं सुन रहे...
ग्राम- जर्दी, तहसील-चित्रंजी जिला -सिंगरोली (मध्यप्रदेश) के रहने वाले ब्रजेश सिंह गोंड दोनों आँखों से बिलकुल भी नही देख पाते है. सरकार के द्वारा चलाई जा रही दिव्यांगो को मिलने वाली लाभ का हाल ब्रजेश सिंह आप बीती बता रहे हैं कि किस तरह से उनको पिछले 3 माह से पेंशन नही मिल रहा है, सी एम हेल्प लाइन पर शिकायत, ग्राम पंचायत सरपंच के पास भी आवेदन करने के बाद भी मदद नही मिल रहा है, बैंक में जाता हूँ तो बेंक वाले बोलते है नही आये. पैसे दोनों आँखों से दिखाई नहीं देने के कारण काम करने में समस्या होती है. एक मात्र पेंशन का सहारा था वह भी पिछले 3 माह से नही मिल रहा है, कृपया पेंशन दिलाने में मदद करे | सरपंच @9669719417, कलेक्टर@07805244110. गोंड@9669854120
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Brijesh Singh Gond
सर्दी आई, सर्दी आई दांत बज रहे है कट-कट-कट...सर्दी पर बाल कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से शालू कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
सर्दी आई, सर्दी आई दांत बज रहे है कट-कट-कट-
और सब काम कर रहे है झटपट-झटपट-
कल्लू काका ने अपनी माचिस सिलगाई-
सर्दी आई, सर्दी आई...
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: SHALU KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो...कविता
कैलाश सिह पोया एक कविता सुना रहे हैं:
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो-
पढना लिखना सीख गये, अब पूरी दुनिया जानो-
अपने हक़ की लड़े लड़ाई, अपने को पहचानो-
पढना लिखना सीख गये, अब पूरी दुनिया जाने
यह कैसे हो सकता है, यह मिलकर सोचे-
सुख सुविधा गाँव-गाँव तक कैसे पहुंचे...
Posted on: Feb 06, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
जाग रे जाग उठो मेरे जवानों...युवा गीत
ग्राम-बटोरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजनाथ कुमार युवाओं पर एक गीत सुना रहे है:
जाग रे जाग उठो मेरे जवानों-
जाग रे जाग मेरे युवासियों-
ये भाइयों प्रेम से तुम रहना-
ये भाइयों पाप नहीं करना दुनिया में-
ये भाइयों प्रेम से तुम रहना-
ये बहनों पाप नहीं करना दुनिया में-
जाग रे जाग गयो तो मेरे जवानों-
जाग रे जाग मेरे युवा वासियों-
कल की यहाँ की सेवा में-
जाग रे जाग उठो तो मेरे जवानों-
जाग रे जाग मेरे युवा वासियों-
ये भाइयों प्रेम से तुम रहना-
ये बहनों पाप नहीं करना इस दुनिया में-
जाग रे जाग गयो तो मेरे जवानों-
जाग रे जाग मेरे युवा वासियों-
ये मुल्क की सेवा में जगो-
दामद की सेवा में जगो-
जाग रे जाग उठो मेरे जवानों-
जाग रे जाग मेरे युवा वासियों-
ये भाइयों प्रेम से तुम रहना-
ये बहनों पाप नहीं करना दुनिया में...
Posted on: Feb 06, 2017. Tags: RAJNATH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी...सरस्वती वंदना...
राजेंद्र गुप्ता, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से वसंत ऋतु के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती की वंदना सुना रहे हैं :
जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी-
जयति पद्मासना माता, जयति शुभवरदायिनी-
जगत का कल्याण कर माँ, तुम हो विघ्नविनाशिनी-
जयति जय जय माँ सरस्वती जयति वीणा वादिनी-
कमल आसन छोर द माँ , देख मेरी दुर्दशा-
शांति की सरिता बहाने, फिर से जग मे ज्ञान दे-
जयति जय जय माँ सरस्वती-
