एक साल चार माह से 6 लोगों को मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया, कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में
पिछले साल मवेशियों को पानी पिलाने के लिए सरपंच द्वारा कुछ बांध बंधाने का कार्य कराया गया था, जिसमे लगभग 6 लोगो ने काम किया था इसमें रविन्द्र,जवाहिर,रामरतन आदि शामिल रहे, जिसका पैसा आज तक एक साल और चार माह बाद भी सरपंच द्वारा नहीं दिया गया, सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी का पैसा मिल सके...सरपंच@7772911742, C.E.O.@9424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश पोया@9753553881
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Toaday's News from newspapers in Gondi : 17th August 2017
“आदिवासी संस्कृति को बचाएं लेकिन अंधविश्वास करें दूर” –
स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के किसानों पर बरसे डंडे, कर्ज माफी के लिए कर रहे थे प्रदर्शन मुंबई: महाराष्ट्र
छात्रवृत्ति प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनॉरटी 2017.
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...
Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER
Toaday's News from newspapers in Gondi :16th August 2017
जमुड़ी के सरपंच भाद्दुसिंह की उपस्थिति में झंडारोहण – सीजीनेट ऑफिस जमुड़ी अनुपपुर मध्यप्रदेश
मतदाता सूची में ऑनलाइन जुड़ेगा नाम, कहीं से भी आवेदन कर सकेंगे मतदाता –
न्यू इंडिया में गरीबी के लिए गुंजाइश नहीं: रामनाथ कोविंद –
वन भूमि खरीद मामला : जांच रिपोर्ट पर कानूनी सलाह ले रहे हैं: रमन सिंह -छत्तीसगढ़
Posted on: Aug 15, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे...गोंडवाना गीत -
ग्राम-आमगांव, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से इन्द्रावती धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रही है :
सेवा जय हो बड़ादेव, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
गुरु लिंगो महाराज, जिन्दगी के रास्ता बनाई दे-
ये गुहिया के रहवासी धरम ला भुलाई रे धरम ला भुलाई-
माता पिता गुरु भूले पथरा पुजाई रे पथरा पुजाई...
