Today's News from newspapers in Gondi : 25th Aug 2017 -
हर साल बनें कम से कम 500 डिजिटल गांवः पीएम मोदी –
भरतपुर और धौलपुर के जाट भी ओबीसी में शामिल –
मप्र में साढ़े चार रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल भी आसमान में – छत्तीसगढ़ में डाककर्मियों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान-
2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी ने बनाया नया प्लान -
Posted on: Aug 24, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA
तेंदू पाना रे हाय जवारा तेंदू पाना रे...तेंदूपत्ता गीत
पंचायत-दलपत, विकासखंड-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हिराशिया बाई, श्यामवती, रामवती और राजन बाई तेंदूपत्ता के ऊपर एक गीत सुना रही है :
तेंदू पाना रे हाय जवारा तेंदू पाना रे-
डोंगरी मा तोड़े जाबो तेंदू पाना रे-
जंगल जाबो पहाड़ जाबो टोरे जाबो यार-
तेंदू पाना टोरे ला जाबो डोंगरी मा रे...
Posted on: Aug 24, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे...गोंडवाना भक्ति गीत-
ग्राम-टांकी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सगा सोय रहा बड़ा देव धरी ध्यान-
कारज सकल पूरा होए मिले शक्ति सम्मान-
बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे-
ज्योति जलाऊँ कि आरती उतारूं-
पांच तत्व के बना शरीरा रे-
स्वागत पे क्या-क्या सजाऊँ रे-
घर मं प्रभु जी पधारे है-
चरण धुलाऊ कि टीका लगाऊं रे-
बूढा देव को कईसे मनाऊँ रे...
Posted on: Aug 23, 2017. Tags: MANOJ KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनाने में काम किया पर एक साल हो गए अब तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-खुरपा, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले बता रहे हैं कि यहां ग्रामीणों ने एक वर्ष पहले शौचालय का निर्माण किया था जिसमे पांच मजदूरों ने काम किया था लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है इसके लिए सचिव,सरपंच के पास भी कहा गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है यही कह देते हैं कि पैसा आपके खाते में आ गया है लेकिन जब बैंक जाते हैं तो खाते में कोई भी पैसा नहीं रहता है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन करके दबाव बनाए सरपंच@9753928209, CEO@7693515855, SDM@9425636137. ग्रामीण अमोल सिंह पांडो@9109892546
Posted on: Aug 22, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR VICTIMS REGISTER
दो साल पहले रोज़गार गारंटी में काम किया, अब तक पैसा नहीं मिला है, अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-उमरखोई, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी बता रहे हैं कि 35 मजदूरों ने रोजगार गारंटी योजना के तहत वार्ड न.5 में डबरी निर्माण किया गया था इनमें से केवल 4-5 मजदूरों का ही भुगतान किया गया है, दो साल बीत जाने के बाद भी शेष मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है जबकि इसके लिए कई जगह आवेदन भी किया जा चुका है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन पर फोन करके दबाव बनाए जिससे ग्रामीणों की मजदूरी मिल सके|सचिव@8889445113, ब्लाक सीईओ@7387673744, जिलाधिकारी@7752223344. ग्राम सम्पर्क सूत्र@9669723477.

