जरा वीणा बजा दो सरस्वती मै आरती करने आई हूँ...सरस्वती वंदना-
सोनू, नगमा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से एक सरस्वती वंदना सुना रही है:
जरा वीणा बजा दो सरस्वती मै आरती करने आई हूँ – मरे हाथों में जल का लोटा है मै जलवा चढाने आई हूँ – मेरे हाथों में फूल की थाली है मै फूल चढ़ाने आई हूँ....
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: Sonu Rewa
Impact: Rice distribution in PDS shop started again after report on CGnet...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि इनके गाँव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल नहीं मिल रहा था और अधिकारियों को बार-बार अनुरोध करने पर भी कोई फ़ायदा नहीं हो रहा था और लोग परेशान थे तो उन्होने सीजीनेट स्वर में अगस्त माह में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि उनके गाँव में राशन का चावल नहीं मिल रहा है. रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तब उसके बाद दूसरे महीने से चावल फिर से मिलना शुरू हो गया और गाँव के सभी लोगों को और खासकर गरीब परिवारों को बहुत राहत मिली है इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है|कन्हैयालाल पडियारी@9981622548
Posted on: Feb 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 23rd February 2017-
इस वर्ष 24 जिला स्तरीय निवारण शिविर का होगा आयोजन-
दिव्यांगों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट-
शौचालय निर्माण में देरी को लेकर गिरी गाज, एसडीएम ने चार सचिवों को किया निलंबित-
नगर पंचायत में बिजली सप्लाई शुरू-
ग्रामीणों को रोजगार देने मूसाखोह पहुंचे प्रशासनिक अफसर-
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
भालू और बबर शेर शमशेर रहते थे...बाल कविता
ग्राम-तिर्कुंडा, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कक्षा ४ के छात्र मनेश यादव एक कविता सुना रहे हैं:
भालू और बबर शेर शमशेर रहते थे-
बात पुरानी दोस्ती पक्की चुप-चुप कहते थे-
कभी घूमते जंगल में कभी नगरी में रात बिताते-
कभी मिलकर खाना कभी भूखे ही सो जाते थे-
न ही झगडा न ही दुश्मनी न ही आनाकानी-
बार-बार मानते तुझे कभी न करते मनमानी...
Posted on: Feb 23, 2017. Tags: MANESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा...बिरहोर पेंड्रा गीत
ग्राम-खलगोरा, पंचायत-दर्रीडीह, ब्लॉक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़
(छत्तीसगढ़) से केन्दाराम बिरहोर एक पेंड्रा गीत सुना रहे है:
मखना के झांज बनाये तुमा के मंजीरा-
भाजी भाटा के तार मिलाये नाचे बालमसिरा-
जी तरकारी लेला आ आ आ आ ना-
जूना दो तरोही के तरकारी लेला रे रे रे-
काकर फिर गे कोट तमूरा काकर फिर गे राज-
बरमा फिरगे माटी के चोला कलमे दीनाराज...
