होली की दुनिया, बड़ी निराली...होली कविता -

ग्राम-झांझर, पंचायत-बाखिल, तहसील-कोटड़ा, जिला-उदयपुर, (राजस्थान) से विनोद कुमार होली पर एक कविता सुना रहे हैं:
होली की दुनिया, बड़ी निराली-
लोग डालते कई रंग निराले-
कोई पिला डाले,कोई लाल डाले-
हरा डाले कोई केसरी डाले-
हर कोई बस गुलाल का रंग डाले-
कोई समझे रंग का महत्व-
कोई समझे होली का महत्व-
पर हम न समझे होली का रंग-
सोच रहे होंगे क्यों न समझे-
हम बताते है क्यों न समझे-
होली का रंग शाम उतारोगे-
रंग लगायो कुछ ऐसा लगायो-
बदले समाज की सोच को-
होली खेलो विचारो की खेलो-
होली की दुनिया, बड़ी निराली-
लोग डालते कई रंग निराले...

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR RAJASTHAN

गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भय्या...नशा मुक्ति गीत -

ग्राम-मनौरा, जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से चोरण बाई नशामुक्ति गीत सुना रही हैं:
गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भय्या-
ये मा होत है बीमारी हजार, बीमारी के होत है शिकार-
गुटखा तम्बाकू ला मत खाओ भैय्या-
ये मा होत है बीमारी हजार, बीमारी के होत है शिकार-
ह्र्दय ला तोर चुन चुन कर खाई बीमारी के होत है शिकार-
खेती बारी ला गहना धर के, करवा लेते दवाई रे-
घर की नारी तोर भय्या, धर धर आसू बहाई रे-
खेती बारी ला गहना धर के, करवा देते दवाई रे-
घर परिवार में तोरे भय्या, नशा के असर पड़हिगा-
आही बुडापा तोर भय्या, बनके धुँआ निकलहि...

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 15th March 2017 -

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री जल्‍दी ही करेंगे आदिवासी अधिकार यात्रा – हिन्दी न्यूज़
छत्तीसगढ़ : छह महीने में बंटना शुरू हो जाएगा ‘रमन मोबाइल” फोन – नईदुनिया न्यूज़
नारायणपुर : अबूझमाड़ियों को मिलेगा सपनों का घर – नईदुनिया न्यूज़
छत्तीसगढ़ : दूरदराज के आदिवासी गांव सड़क से जुड़ेंगे – नवभारत टाइम्स न्यूज़
छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिला : गौड़ आदिवासी को भोई जाति का बताकर हड़प ली जमीन – दैनिकभास्कर न्यूज़

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: NEWS RAMESH KUNJAM

मुझे मत रोको जाने दो, पल दो पल का साथ तुम्हारा...गजल

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक गज़ल सुना रहे है:
मुझे मत रोको जाने दो, पल दो पल का साथ तुम्हारा-
यारो के लिए मै यार हु, रूसहारो के लिए दो धारी तलवार हूँ-
न तीर से तलवार से, न बन्दुक से न तोफों की बौछार से-
मै करता हु जब भी वार, मेरी छोटी कलम की धार से-
न कटा है न कटेगी, काटने वाला खुद कट जायेगा-
उठाकर देख लों पुराना इतिहास-
उसमे लिखा है सब कुछ साफ़ साफ़-
जिसने देस की छवि बिगाड़ने को-
अपनी बुरी नजरो से देखा-
उनकी आँखे खुद ब खुद निकल गया...

Posted on: Mar 15, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी, देख तमाशा लकड़ी का...लकड़ी गीत

मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर,(बिहार) से नीरज कुमार
पेड़ो की सुरक्षा के लिए एक गीत सुना रहे है :
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी-
देख तमाशा लकड़ी का-
जिसपे तेरा जनम हुआ हो-
पलने बनता लकड़ी का-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी-
देख तमाशा लकड़ी का-
बुढ़ापे में जब चल ना सके तो-
सहारा बनता लकड़ी का-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी-
देख तमाशा लकड़ी का-
जिस दिन तेरा मृत्यु हुआ ओ-
चिता रचाया लकड़ी का-
जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी-
देख तमाशा लकड़ी का...

Posted on: Mar 14, 2017. Tags: NEERAJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »