श्री गुरु श्री गुरु, श्री गुरु कहिये : भजन...
राजेन्द्र गुप्ता ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से एक भजन सुना रहे हैं :
श्री गुरु श्री गुरु, श्री गुरु कहिये-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये-
मुख श्री गुरु न, गुरु सेवा हाथ में-
तुम एकेले नाही बन्दे गुरु जी है साथ में-
साधू संग गुरु रंग अंग-अंग रंगिये-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये-
जिंदगी के दूर संग, गुरु जी के हाथ में-
महलों राखे चाहे झोपडी में वास दे-
जाही बिधि रखये गुरु, जाही बिधि रखये गुरु-
वाही बिधि रहिये
Posted on: Nov 13, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
कबो ना ओराइ हो घर के झमेला...मेला गीत
अनिता कुमारी मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से थावे के मेला पर गीत सुना रही हैं:
कबो ना ओराइ हो घर के झमेला-
हमके दिखाव सजना थावे के मेला-
पूजा कइल जाई सईया नेहिया लगा के-
अक्षत चुंदरी फूल रोड़ी चरण में चढ़ाके-
बड़ी हई दानी मईया लोगवा कहेला-
मेला लागे सईया चुड़िया बिकाला-
हमरा के किन दिही गरवा के माला-
बड़ा निक लागेला सरकस के खेला-
महिमा बा साधु बाबा के बीच जंगल में-
बाबा रहसु जी के मंदिर बाटे बगल में-
धुईयां रमावे जंगल बाबा के चल हमके देखाव...
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: ANITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
नर्मदा कृषक संघ की अनूपपुर और डिंडोरी में बाँध विरोधी बैठक 13 नवम्बर रविवार डिंडोरी जिले में...
गोंडवाना रेडियो श्रोता संघ पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से पंकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि सरकार ने यहां एक बाँध बनाने का तय किया था जिसमे अनूपपुर और डिंडोरी जिले के २७ ग्राम पंचायत डूब में आ रहे थे पर सरकार ने हाल में इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है । इस बारे में बात करने के लिए नर्मदा कृषक संघ की ओर से कर्मश्री दाई मंदिर ग्राम कर्वेमटा, ग्राम पंचायत सोभापुर, विकासखंड जिला डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से एक आम सभा 13 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से रखा गया है |आप सभी सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप इस सभा में शामिल होकर किसानों और आदिवासियों की महत्वपूर्ण लड़ाई में हिस्सेदारी करें । अधिक जानकारी के लिए धुर्वे जी से 7772980096 पर संपर्क करें
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 12th November 2016-
आदिवासी की हत्या का मामला छत्तीसगढ़ सीआईडी को सौंपा गया-
आदिवासियों के लिए उ. प्र. विधानसभा में सीट हो आरक्षित, जंतर-मंतर पर आदिवासी अधिकार मंच का धरना-
आदिवासी छात्रावास में अनाज में मिले कीड़े और छिपकली, खिलाड़ियों ने किया हंगामा-
Posted on: Nov 12, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR DHURWEY NEWS SONG VICTIMS REGISTER
ओ शिल्पी! ओ शिल्पी! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है...शिक्षक गीत
ग्राम-छतरपुर,पंचायत-गजरा, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला, मध्य प्रदेश से मोहन मरावी शिक्षकों के संदर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत में शिक्षक की तुलना कुम्हार या शिल्पकार से की गई है :
ओ शिल्पी ! ओ शिल्पी !
तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है-
तुझे तो मूर्ति बनाना है-
सत्यम-शिवम-सुन्दरम का नव अलख जगाना है-
जितने अनपढ़ पत्थर तेरे पास धरोहर हैं-
सुन्दर मूरत बनने को सब कितने आतुर हैं-
अपनी मूर्ति कला से सबको सुन्दर बनाना है-
ओ शिल्पी! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है-
अनुशासन का हाथ-हथौड़ा उर में उनके छोभो-
नीति-वचन की चोट लगाकर छड़-छड़ पेनी-पेनी-
सुन्दरता की मूरत गढ़कर तुझे दिखाना है-
ओ शिल्पी ! तुमको अपनी मूर्ति कला का रंग दिखाना है...
