आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पथरी का जड़ी-बूटी से उपचार -
ग्राम+पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज पेट में पथरी का जड़ी बूटी से घरेलू उपचार बता रहे है, वे बता रहे हैं कि पीपल का पौग तुथी के पत्ते डंटल सहित पीस ले और छान ले और स्वाद अनुसार मिश्री मिला दे और ढाई सौ ग्राम पानी में 100 ग्राम डंटल को चिकना पीसकर मिला दीजिए जड़ के साथ महिम पीसकर 200 ग्राम मिश्री मिला ले और शाम सुबह शर्बत बनाकर पीये और इसको खाली पेट पीना अच्छा है | रात्रि भोजन के बाद भी इसका सेवन करें | निश्चित ही पथरी गल जाएगी, ऐसा कई लोगों ने आजमा कर देखा है | अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते हैं सग्गन शाह मरकाम@ 9479003194.
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
चीकन नेता बात सुनाये बिजली सड़क योजना सुनाये-
रोजागर गारंटी काम लाये जे नहीं करे वो खाए-
फंसाए नेता दारु मुर्गा खवाए किसान मजदूर धोखा खाए-
मजदूर धुप में पसीना बहाए वोला दलाल बैठे अधिकारी मिलकर खाए...
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
बड़ादेव तुम धन्य हो बड़ादेव तुम धन्य हो...गोंडवाना गीत
ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से नरेश सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
बड़ादेव तुम धन्य हो बड़ादेव तुम धन्य हो-
सुखमय हो परिवार-
सदा स्वर बंधू जग के पालन हार-
मेरी दिल की मेरे दिल की-
मेरे दिल की धडकनों ने बड़ादेव को पुकारा है-
रग-रग में रंग चूका है बस नाम ही तुम्हारा-
अकर शरण पड़े है प्रभु दे दो तुम सहारा...
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
जयती-जयती जय माँ सरस्वती...सरस्वती वंदना गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबले का वादन करते हुए एक भजन गीत सुना रहे है:
जयती-जयती जय माँ सरस्वती-
जयती हिना दायनी माँ-
जयती पग मत्सेना माँ-
जयती शुभ वरदानी माँ-
जगत सा कल्याण कर माँ...
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प 10 दिन से खराब है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-नौवा, पंचायत-गोदरी, पोस्ट-मढ़ी, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश साकेत बता रहे हैं कि उनके गाँव नौवा में 10 दिन से हैण्डपंप खराब है जिससे कारण ग्रामवासियों को पानी पीने की बहुत समस्या हो रही है | इस सम्बन्ध में सरपंच सचिव के पास बहुत बार शिकायत किये हैं लेकिन आज हो जाएगा कल हो जायेगा करके काम को टाल रहे हैं और लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है जिससे सभी का बहुत समय बेकार हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए अनुरोध करे : सरपंच@9229671775, महेश साकेत@7509383987.
