आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गर्भवती महिलाओ को आयरन युक्त भोजन करना चाहिए...

ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे नवजात शिशु और गर्ववती महिलाओं के देखभाल सम्बन्धी उपाय बता रही है ये बता रही है कि जच्चा और बच्चा के ध्यान रखने की खास आवश्यकता होती है.जो महिलायें गर्भवती है उन्हें आयरन युक्त भोजन करना चाहिये जैसे दाल, आटा,मूंगफली, हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिये। हमारे आसपास पाए जाने वाली बहुत सी हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा काफी होती है जैसे पालक भाजी जिनका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए और अधिक कमजोरी होने पर आयरन की दवा का उपयोग चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए ताकि गर्भवती महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे पर कोई दुष्प्रभाव ना पड़े...माला@8719877544

Posted on: May 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

सुनो गांव के बहना भाई, हैण्ड पम्प पर रखे सफाई...कविता

ग्राम-देवरी,पोस्ट थाना-चंदौरा,जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से
कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
सुनो गांव के बहना भाई-
हैण्ड पम्प पर रखे सफाई-
घर पर सफाई की गंगा बहाये-
हर एक गन्दगी को हटाये – पढ़ लिख कर सुधरे सब काज-
विकसित होगा तभी समाज...

Posted on: May 04, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

साज़िशें सब सामने होती रहीं, थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम...गजल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार, महेश कटारे सुगम की रचना सुना रहे है:-
साज़िशें सब सामने होती रहीं-
थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढ़ाये हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मारते ही आये हैं आक्रोश हम...

Posted on: May 04, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 04th May 2017 -

आदिवासी सेना का महाजुटाव कार्यक्रम नवम्बर में भाजपा भगाओ झारखंड बचाओ – लाइवहिंदुस्तान .कॉम रांची झारखंड-
कर्मचारियों के बराबर क्यों नहीं हो रहा है किसान कि कमाई – नईदुनिया जागरण .कॉम बड़वानी मध्यप्रदेश-
भानुप्रतापपुर चवेला में एनिकट का पिचिंग डेमेज होने से तेजी से बढ़ रहा है कटाव – दैनिक भास्कर न्यूज़ कांकेर छतीसगढ़-

Posted on: May 04, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

नशा एक परिवार ही नही पूरे मानव समाज को धीरे धीरे बर्बाद कर रहा है, हमें मिलकर इसे हटाना है ...

ग्राम-सिंहपुर ,तहसील-पंडरिया, जिला-कवीरधाम (छत्तीसगढ़) से भीमसेन मरकाम बता रहे हैं,कि शराब पूरे घर समाज के लिए अभिशाप है ये अपने आस पडोस की घटनाओं को देखते हुए बता रहे हैं कि लोगो के घर में खाने को अन्न नही है,परिवार परेशान है, इनको कैसे सुधारा जाए, अभी हाल फ़िलहाल की घटना बता रहे है कि एक दिन ट्रक पलट गया था, जिसका कारण वाहन चालक का शराब पीना ही था इसीतरह कि कई घटनाएं शराब पीने से घट रही है, पुरुष शराब पीकर घर में महिलाओं के साथ मार पिटाई करते है, शराब हमारे समाज में महामारी की तरह है जो पूरे समाज में फैली है इसके लिए सरकार नशा मुक्त अभियान भी चला रही है वह काफी नही है हम सभी को मिलकर इस कार्य को सफल बनाना है. मरकाम@9575248234

Posted on: May 04, 2017. Tags: BHEEMSEN MARKAAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »