धर्म इनवालाता करिकेमे वरोमा...गोंडी गीत -
ग्राम-पाटागोडा, पंचायत-दसनापुर, तहसील-इंद्रावेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना)
से गयाराम चन्द्रमोहन एक गोंडी भजन गीत सुना रहे हैं :
धर्म इनवालाता करिकेमे वरोमा-
धर्म इनजा के इन तता के मड तरमा-
पंडा मुंडा ता केन के ती आकी-
दुनिया मेंटा में वोट करो बाकी-
आगा लावी री ती ता लावी...
Posted on: May 05, 2017. Tags: GAYARAM CHANDRAMOHAN
Today's News from newspapers in Gondi : 05th May 2017 -
नियम के विरुद्ध हुए वन अधिकार पट्टों को निरस्त करने की मांग – शिवपुरी – तेंदूपत्ता बोनस राशि का शीघ्र भुगतान करने के आदेश – नईदुनिया न्यूज़ भानुप्रतापपुर – पंजाब में कर्जमाफी, किसानों को मिलेगा तोह्फा – एनडीटीवी न्यूज़ नईदिल्ली -
Posted on: May 05, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
२०१५-१६ की पेंशन सूची में नाम है लेकिन अभी तक इन बुजुर्ग विधवाओं को पेंशन राशि नही दिया...
ग्राम-फतेपुर, प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे.एम.रंगीला गाव में पेंशन की समस्या के विषय में बता रहे हैं कि हिरामन महतो ,नियति देवी,हेमंती देवी,भूषन महतो का नाम पेंशन योजना 2015-16 की स्वीकृत सूची में शामिल है हिरामन महतो,भूषन महतो वृद्ध और नियति देवी, हेमंती देवी विधवा है फिर भी इस योजना के लाभ से इन्हें वंचित रखा गया है पेंशन नही मिलने से इन्हें जीवन यापन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान के लिए इन्होने आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है अत:सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाए -डी.डी.सी.@9431772173,उपायुक्त@9470526005, रंगीला@9165327146.
Posted on: May 05, 2017. Tags: J.M. RANGILA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: It took time but our water problem got solved after CGnet report...
ग्राम,पोस्ट-मोदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे है कि उ नके गाँव मोदे में पानी की समस्या थी सभी ग्रामीणों को पहले १ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था क्योंकि उनके पारा में किसी तरह के पीने के पानी की सुविधा नहीं थी अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद जब कुछ नहीं हुआ फिर यह सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद ऊपर के अधिकारियों से दबाव डाला और हमारे सरपंच को कई बार रायपुर जाना पड़ा पर अब इस हमारी समस्या का समाधान हो चुका है और हमारे सभी घरो में पानी की सप्लाई का नल लग गया है इसलिए ग्रामीण सीजीनेट सुनने वालों और उनकी पूरी टीम को और इस समस्या से सम्बंधित जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार प्रकट कर रहे हैं...मनोज@9479070321
Posted on: May 05, 2017. Tags: MANOJ KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER
प्रधानमंत्री आवास : सरकार कहती है पैसे भेज दिए काम शुरू करो, बैंक कहता है बैंक में पैसे नहीं हैं...
ग्राम पंचायत-कुन्डेवा,जनपद पंचायत- उदयपुर जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से बालबिहारी यादव बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके खाते में रुपए आ गए है लेकिन बैंक मेनेजर पैसे नही है बोलकर भगा देता है, उधर सचिव सरपंच बोलते है जल्द काम चालू करो निर्माण कार्य चालू नही होने से पैसे वापस चले जायेंगे। मेरे पास आय का कोई और स्त्रोत नही है इसलिए निर्माण कार्य शुरू कराने में असमर्थ हूँ आप सभी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि इन अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे समस्या का समाधान हो सके और घर का निर्माण हो सके-सचिव @9617888952,बैंक मैनेजर@8959909419. बालबिहारी यादव@9753390309.
