सीजीनेट में रिकार्ड करने पर अधिकारी आए, आश्वासन देकर गए पर हैंडपंप अब भी ठीक नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 मोहल्ला गवरखोज में दो हैण्डपंप खराब हो गया था जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड कराया था उसके 15 दिन बाद निरिक्षण से पता चला पाइप फट जाने से पानी नही आ रहा था जिसे बहार निकाल दिया गया, सरपंच 4 दिन में पाईप दिलाने को कहे थे, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई है लोग नदी से पानी लाते हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे हैण्डपंप का सुधार हो सके | PHE@9425255065, सरपंच@7697507040, सचिव@97941445039. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : दूबी घांस से खून की कमी का उपचार -
ग्राम-हीरानार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से शांति शरीर में खून की कमी को दूर करने के घरेलू उपचार बता रही हैं वे बता रही हैं उनके आश्रम में कुछ वृद्ध महिलाओं को खून की कमी की समस्या थी उन्होंने सभी को दूबी घांस का उपयोग करने की सलाह दी और 5 दिन लगातार उपयोग करने के बाद रोगी के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया, वे डेढ़ साल से इसका उपयोग कर रही हैं अभी तक उन्होंने लगभग 200 लोगो को उपयोग करने की सलाह दी जिसमे 100 लोगों ने उसका उपयोग कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये. दूबी घांस की दवा बनाने के लिये 100 ग्राम घास को पीस कर 2 गिलास पानी में घोल कर 5 दिन तक लगातार सुबह खाली पेट में लेने से खून की कमी को कम किया जा सकता है |
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: BHAN SAHU DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
आये दिन हमारे गाँव में हाथी के झुंड आते रहते हैं पर हमारे पारा में बिजली नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-ढाडकरवा, महुआरी पारा, पोस्ट-देवकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के पास हाथियों का आना जाना लगा रहता है और वहां पर बिजली नहीं है| उसके कारण बच्चो को पढने लिखने में बहुत दिक्कत हो रहा है | बिजली लगवाने के उन्होंने लिए ग्राम सुराज में शिकायत किये थे तो एक महीने लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है फिर उन्होंने जनदर्शन में भी शिकायत किया लेकिन अभी तक नहीं लगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9009953860, सचिव@9294796029, सरपंच@8458854495. सुरेन्द्र कुमार@8223935637
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 23rd November 2017 -
भोपाल : 42 फीसदी बच्चे स्कूल में खुद करते हैं सफाई, कई स्कूलों में शौचालय नहीं—- नईदुनिया न्यूज़ – झारखंड : आदिवासी हो युवा महासभा ने मनाया नववर्ष, हो गीत पर झूमे लोग – पत्रिका न्यूज़ – महाराष्ट्र ,गढ़चिरोली : खनन और उसके परिवहन के दौरान कोरची,कुरखेडा वडसा एटापल्ली, अहेरी, मुलचेरा, चमोशी तहसील के अलग -अलग क्षेत्र के लगभग 300 से ज्यादा गाँव प्रभावित होंगे | – लोकल न्यूज़ – छत्तीसगढ़,अंबिकापुर : नक्सली समस्या को समाप्त करने उठाए जा रहे जरूरी कदम : मुख्यमंत्री नईदुनिया न्यूज़ – अबिकापुर :आधार कार्ड ने पकड़ा 555 किसानों का ये झूठ, ले रहे थे शासन की योजनाओं का लाभ—- दैनिक भास्कर न्यूज़
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
Dantewada Bultoo (Bluetooth) radio in Gondi and Hindi : 23rd Nov 2017...
Today Jaymati Kashyap and Babulal Neti are presenting Bultoo Radio in Gondi and Hindi languages in this latest edition with stories from Dantewada district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

