चार साल से खम्भे गाड़कर और बिजली के तार खींचकर छोड़ दिए हैं पर बिजली अब तक नहीं आई...
भूवन सिंह चौगड़ आज ग्राम-फड़तला, पोस्ट-अट्ठा, तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश के पूर्व सरपंच श्रोतान जी के साथ हैं जो बता रहे हैं कि उनके गाँव में चार साल हो चुका हैं बिजली के नंगे तार और खम्भे खींचकर छोड़ दिए हैं पर बिजली नहीं शुरू हुई है | सरपंच द्वारा बिजली विभाग और विद्यायक को भी मौखिक में कई बार बोला गया हैं पर कोई अधिकारी या विधायक ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतागणों से अपील कर रहे हैं कि वे अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें और इस पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद करें । इसके साथ साथ वे बता रहे हैं कि बिजली कर्मचारी बिल लेने आ जाते हैं और परेशान करते हैं |बिजली विभाग@ 8989983935,8349901221 हैं | भुवन@9407294110
Posted on: Jan 07, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD
अमरकंटक चलो रे रे रे अमरकंटक चलो भाई...गोंडवाना गीत
कैलाश पोया ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो अभी वर्तमान में अनुपपुर जिला के जमुड़ी गाँव में सीजीनेट स्वर के कार्यशाला में आये हुए हैं | वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
अमरकंटक चलो रे रे रे अमरकंटक चलो भाई-
अमरकंटक चलो रे रे रे अमरकंटक चलो भाई-
14 जनवरी दादा रतन हीरा सिंह मरकाम के जन्मदिवस हैं रे रे रे-
अमरकंटक चलों रे रे अमरकंटक-
गोडवाना के गढ़ किला तालबा ही बनाही अमरकंटक...
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: KAILASH POYA
हमारा एकमात्र हैण्डपम्प हफ्ते से खराब पड़ा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया उन्हें फोन करे
हमारे मोहल्ले में १०० से अधिक परिवार रहते हैं और एक हफ्ते से अधिक से हमारे एकमात्र हैण्डपम्प से गंदा पानी निकल रहा है पर कोई अधिकारी नहीं ध्यान दे रहा है हम लोग १ किलोमीटर से अधिक दूरी से पानी ला रहे हैं यह बता रहे हैं अशोक कुमार कोरी ग्राम-हिन्दुहा पंचायत- तिली तहसील-जवा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से । वे बता रहे हैं कि सरपंच को बोलने पर भी वह नहीं मानता इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों से अपील कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 12 की हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे और अधिकारियों को फोन लगाकर कृपया उन पर हम सभी की मदद करने के लिए दबाव बनाएं, सरपंच@9893804412 P H E अधिकारी @9165266811. अशोक@9713063019
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: ASHOK KORI
नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को...नशा विरोधी व्यंग्य रचना
मुज़फ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार के साथ आज एक व्यंग्य कलाकार सूर्यदेव देहाती जी हैं जो उन्हें अपनी एक नशा विरोधी व्यंग्य रचना सुना रहे हैं:
नशा नाश कर देगी, फिरोगे दाने-दाने को-
कटोरा हाथ में होगा, ना देगा कोई खाना खाने को-
फिर से खैर एक विवाह करोगे-
इसका श्लोक है- अमंगलम गुटखा खाद्यं, अमंगलम धुम्रपानम,
अमंगलम महापानम, अमंगलम सर्वव्यसनम-
कराग्रे वसते देवी, करमध्ये चुस्मताम, करमूले तू गुटखा, प्रभात: करदर्शनम-
आमंत्रण- हमारी कुलदेवी बीमारी माता की असीम अनुकम्पा से दादा हुक्काराम की पौत्री दुर्भाग्यावती कुमारी, का पुत्र गुटखा लाल एवं दुर्गंधी देवी, निवास स्थान- 420, यमलोक हाल्ट, दुख्ननगर के संग, मृतात्मा कैंसर कुमारी तथा लाइलाज कुमार, चाचा गंजा सिंह, दादा हुक्काराम, दादी शराब देवी, मामा चरस शाही, नानी चाय सिन्हा, फूफा ज़र्दा राम, समस्त बुजुर्गो की उपस्थिति में नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने को आमंत्रित है-
हमारा पता है- चिंता भावन, कष्ट मोहल्ला, दुर्गति गली, दुःख नगर, ज़िला-परलोक-
विवाह स्थान- शमशान घाट-
बारातियों का स्वागत धूमधाम से होगा तथा यमराज महोदय का आशीर्वाद मुफ्त मिलेगा...
Posted on: Jan 06, 2017. Tags: Suryadev Dehati
पटवारी से मिलने २० रू किराया देकर जाना पड़ता है, पटवारी को हमारे पंचायत में ही कृपया बैठाएं...
संतोष कुमार अहिरवार ग्राम पंचायत-मानिकपुर जनपद पंचायत-समनापुर जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि मानिकपुर में पटवारी मुख्यालय ना होने के कारण जनपद पंचायत समनापुर में किराया चालीस पच्चास रुपये खर्च करके पटवारी से गाँव की कोई काम के लिए मिलने जाना पड़ता हैं इसलिए ग्रामीणों की मांग हैं कि मानिकपुर में ही पटवारी कार्यालय खोल दिया जाए आज जब पटवारी आए हैं तो ग्रामीणों का बहुत सारा काम हो गया है पर इन कामों के लिए भी उन्हें सामान्यत: दूर जाना पड़ता है | वे अनुरोध कर रहे हैं की आप कृपया कलेक्टर@8085456555, SDM@9713311007 मुख्यमंत्री@9425029827 और पटवारी@9575174631 से इस बारे में बात करें । संतोष@9516071739
