अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए...देशभक्ति गीत

गीता ठाकुर मुजफ्फरपुर बिहार से एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए-
इस देश में ना हिन्दू ना मुसलमान चाहिए-
गीता ने कर्म सिखाया, बाइबिल ने दिया अहिंसा-
जीवों से तुम प्रेम करो, कहते हैं गुरुनानक देव-
हर आदमी को एकता का ज्ञान चाहिए-
ये जाति-पाति के गहने हमने खूब ही पहने-
एक-दूजे से मिलकर प्रेम चाहिए...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Geeta Thakur

तो रो रो रो पानी गिरे, सावन में करेला फूटे...लरिया बोली में लोकगीत

राजेन्द्र गुप्ता तमनार रायगढ़ छत्तीसगढ़ से लरिया बोली में एक प्राचीन लोकगीत गा रहे हैं | वे बता रहे हैं कि यह क्षेत्र पहले ओडिया राजाओं के अधीन था और यहाँ की भाषा ओडिया और छत्तीसगढ़ी का मिश्रण है | इस बोली में राजा और प्रजा के बीच तकरार को इस इस लोकगीत में बताया गया है:
तो रो रो रो पानी गिरे-
सावन में करेला फूटे-
चल चल बेटी गंगा जाबो-
गंगा ले गोदावरी-
पाका पाका आमा खाबो-
आमा के डाढी टूट गे-
गोदाम राजा जूझ गे...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Rajendra Gupta

आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन...सुवा गीत

पारा-कमली कला, ग्राम पंचायत-पंडरीपानी विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से समरतिया एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन-
मोर सुवान रे स्वागत करथन तुम्हार-
हांथ मा रख के झंडा तिरंगा-
मोर सुवाना रे भारत ला करिथन आजाद...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अकवन से मधुमेह का उपचार

Sunil Kumar calling from Muzaffarpur, Bihar informs about many medicinal values of Calotropis which often called ‘akwan’ in Hindi. He talks about the ubiquity of the plant which makes it available for everyone. He talks to Kishnandan ji who tells how wrapping calotropis leaves around the feet with the help of a cotton cloth help cure phaleria, elephantiasis. Putting a leaf under the feet can help control diabetes. Calotropis grows easily and has plenty of medicinal values. Sunil@9308571702

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सावन महिनामां में, कांवर उठा ल भईया जी...भक्ति गीत

विजय प्रसाद एवं उनके साथ अवधेश प्रसाद, राजनारायण प्रसाद चकरसूल, पोस्ट महदैया थाना मीनापुर, मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
बड़ा नीक लागेला देवघर नगरिया-
सावन महिनामां में-
कांवर उठा ल भईया जी-
जलवा चढ़ाल भईया जी-
कतेक दानी बाटे भोला बउरहवा-
अन्न धन से भोला दानी भरेलन घरवा-
भंगियां धतुरवां से मातल रहेला-
सावन महिनामां में, कांवर उठा ल-
अन्हरा के आंख दिहले कोढ़ीया के काया-
बांझीन के पूत्र दिहले निर्धन के माया-
जटवा से बहेला गंगा जी के धरवा-
सावन महीनमां में...
भोलादानी के हमहुं करेली अरजीया-
तोहके भरोसेबानी, अईली हम दुअरिया-
बोलबम के नरवां में गुंजेला मंदिरवां...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER Vijay Prasad

« View Newer Reports

View Older Reports »