आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है...भक्ति गीत

हेमलता टोप्पो ग्राम- शिवाटोली, ब्लाक-चन्दवा, जिला-लातेहार (झारखण्ड) से एक भक्ति गीत
प्रस्तुत कर रही हैं:
आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है-
तू ही मेरा भक्ति दाता, पापो से मुक्ति तू ही दिलाता-
नया जीवन तू ही दिलाता ,तू ही मेरा आँखों का तारा-
खुशिया सारी देता जीवन में सारा,जीवन की राहों में तू ही तू-
आँखों में तू, सांसो में तू, जीवन में मेरे तू ही तू है...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: Hemlata Toppo

ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा...बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गीत

तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे है:
ग्राम महू में जन्म लियो है भीमराव है नाम तेरा-
पिता तुम्हरे राम जी हैं भीमा भाई ने जन्म दिया-
दलितों को अधिकार दिए हैं पीढियों से जो दुःख में थे-
उन पर भी उपकार की हैं सदियों से जो पिछड़े थे-
मानव ने ही तुम्हे महा मानव हो सब को जीवन दान दिया-
सविधान के बने रचयत जनता का सम्मान किया-
बनता और स्वतंत्रता का देश को विचार दिया-
दो साल और ग्यारह महिना रात दिन जब काम किया-
शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करों का मन्त्र दिया-
दुनिया में आगे बढ़ने का तोर तरीखा तंत्र दिया-
सविधान का है साथ हमारे जीने का अधिकार दिया...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: BRIJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं...देशभक्ति गीत

ग्राम-बोमलिया, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णु टप्पो एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं-
रंग रूप वेश भाषा चाहे अनेक है-
बेला गुलाब जो ही चम्पा चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गुथे माला में एक है-
हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं-
गंगा जमुना ब्रम्हा पुत्र कृष्णा कबीरा-
जाके मिल गए सागर में वे सब एक है-
हिन्द देश के निवासी सब जन एक...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU TAPPO

चली जा रही है उमर धीरे-धीरे...भजन

ग्राम चौरभट्ठी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से जयपाल राठौर एक भजन सुना रहे हैं:
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे-
सुबह-शाम और दोपहर धीरे-धीरे-
बचपन जवानी भी बीती-
बुढ़ापा का होगा असर धीरे-धीरे-
शिथिल अंग सारे होंगे तुम्हारें-
तेरी मंद होगी नजर धीरे-धीरे-
तेरे हाथ पांवों में बल ना रहेगा-
झुकी जा रही है कमर धीरे-धीरे-
जो आया है उसको जाना पड़ेगा-
नही इसमें कोई कसर धीरे-धीरे-
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: NATHULAL RATHOD SONG VICTIMS REGISTER

10वीं-12वीं की ओपन स्कूल परीक्षा 30 मार्च से: गोंडी भाषा में...

पहली बार दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख 5 हजार परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं।
बारहवीं की परीक्षा 30 मार्च को रसायन के पर्चे के साथ शुरू हो रही है।
उन्नीस अप्रैल को भूगोल का आखिरी पर्चा होगा।
दसवीं की परीक्षाएं 31 मार्च से हिन्दी के पहले पर्चे से शुरू होगी।
बीस अप्रैल को आखिरी पर्चा सामाजिक विज्ञान का रखा गया है।

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA

« View Newer Reports

View Older Reports »