हमारे आदिवासी गाँव में पानी की बहुत समस्या है पर अधिकारी हम सरपंचों की बात भी नहीं सुनते...

अधिकारी हम सरपंचों की भी नहीं सुनते बता रहे हैं ग्राम पंचायत-पंगना, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सरपंच सुधार सिंह परस्ते। वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है इस समस्या को लेकर वे अनेक बार P.H.E. विभाग के पास गए हैं लेकिन वे कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इनके गाँव में करीब 300 घर है, जिसमे 10-12 हैण्डपम्प है जिसमे से 2-3 हैण्डपम्प बंद है, जिसके कारण गाँव के लोग बहुत परेशान है उनका अनुरोध है कि हैण्डपम्पो को सुधरवाया जाये| कृपया कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत CEO@9753725845, जनपद पंचायत CEO@9165857637, सरपंच@9589656779 को फोन करें. रविकांत शाह पंद्रे@8602008777

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रे रे ला रे रे ला रे रे लोयो रे रे ला रे रे ला...गोंडी रेला गीत

ग्राम-कुह्चे, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजबती दर्रो गोंडी नृत्य के ऊपर आधारित एक गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रे रे ला रे रे ला रे रे लोयो रे रे ला रे रे ला-
रे रेलो रला रेलाय डिंडा राजू राजू रोय हेलो ले-
डिंडा राजू राजू रोय हेलो ले हे देवन हेलो कींर्र कोंर्र-
डिंडा रजनी मंदी रोय हेलो ले डिंडा रजनी मंदी रोय...

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: RAJBATI DARRO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Hospital admitted and treated well after report on CGnet, thanks...

ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि बाबूलाल मोटरसायकल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसके कारण उनको बजाग अस्पताल लेकर गये थे जहाँ से बाबूलाल को भगा दिया गया था | उसके बाद जिला अस्पताल डिंडोरी में ले जाया गया और कडकडाती ठण्ड मे पीड़ित व्यक्ति परेशान होता रहा| उसके बाद सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया गया जिसके कारण अस्पताल प्रशासन से सीजीनेट के साथियों द्वारा दबाव डालने पर बाबूलाल का इलाज बहुत अच्छे से किया। बाबूलाल के जंघा और पैर मे चोट आई थी. संतोष अहिरवार इसलिए सीजीनेट के साथियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन एवं कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दे रहे है. संतोष अहिरवार@9516071739

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

वादा हमार व वादा निभाइव, झंडा कबो विसराइव ना...बघेलखंडी देशभक्ति गीत

बहिनी दरबार रीवा मध्यप्रदेश से जन्मावती साकेत आज एक छोटी बालिका राखी वर्मा से बात कर रही हैं जो २६ जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बघेलखंडी भाषा में एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
वादा हमार व वादा निभाइव, झंडा कबो विसराइव ना-
वादा हमार व् वादा निभाइव, झंडा कबो विसराइव ना-
गाँधी कहे हमार बचपन का झंडा, तोहरा कवो विसराइव ना-
नेहरू कहे वा बचपन के झंडा,तोहरा कवो विसराइव ना-
झंडा कवो विसराइव, झंडा कवो विसराइव ना...

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: Rakhi Verma

तोर रचे रामायण तुलसी बड़ा जोर हो गए रे...धार्मिक गीत

ग्राम-ताराडांड, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी एक धार्मिक गीत सुना रहे हैं:
गाँव शहर और गली शोर म शोर हो गए रे-
तोर रचे रामायण तुलसी बड़ा जोर हो गए रे-
हिंदी के मान स्वर लिखे है तुलसी ज्ञानी-
गाँव-गाँव में बिकराये गा के राम कहानी-
भव-सागर भर जाये भर ये शोर हो गए रे...

Posted on: Jan 25, 2017. Tags: Babulal Singh Neti SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »