किसान स्वर : दीवाली में हम किसान अपने जानवरों की पूजा करते हैं और डंडा, ददरिया नाच नाचते हैं...
ग्राम कुकदुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में कामेश्वर राणा उनके साथ के है ग्रामीण किसान कृष्ण कुमार परस्ते अपने ग्रामीण इलाके में किसान खेती-बाडी तथा त्यौहार पर्वों को किस प्रकार से मानते है उसके बारे में बता रहे है | कृष्ण कुमार बता रहे हैं कि सब किसान अभी धान की कटाई का इंतज़ार कर रहे हैं और उसके बाद घरों की लिपाई-पुताई का काम शुरू करेंगे । यह काम दीवाली के पहले पूरा करना है । किसानों की दीवाली के बारे में वे बता रहे हैं कि किसान उसने अपने जानवर की पूजा करते है । शाम को दिया जलाते हैं और डंडा नृत्य करते हैं कुछ साथी अगले दिन ददरिया नाच भी करते हैं । कृष्ण कुमार धान के बाद चना लगाने की तैयारी करेंगे और किसानों को समय पर उसे लगाने की सलाह दे रहे हैं । राणा@9631857438
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
ये बबुवा निकन लागे तोहर राम कटरिया गरीबन...बिहारी गीत
जिला-पलामू (झारखण्ड) से नवीन कुमार रबी एक गीत सुना रहे है:
ये बबुवा निकन लागे तोहर राम कटरिया गरीबन-
सब अमीर वन से कहे-
गरीब वन सब अमीर वन से कहे-
ये बबुवा निकन लागे तोहर...
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: NAVEEN KUMAR RABI SONG VICTIMS REGISTER
नफस-नफस कदम-कदम बस एक फिक्र दम बदम...जनवादी गीत
ग्राम-पुरानी गोदरी इप्टा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से मुकेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
नफस-नफस,कदम-कदम बस एक-
फिक्र दम बदम घिरे हैं हम सवाल से-
हमे जवाब चाहिए सवाल दर जवाब हैं-
कि इन्कलाब चाहिए इन्कलाब जिंदाबाद-
जहाँ पे अवाम के खिलाफ साजिशे हो शान से-
जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हैं शान से...
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पीलिया का घरेलू उपचार
ग्राम कुशु, ग्राम पंचायत कुशु, पोस्ट तुरना, थाना दरिमा, तहसील लखनपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह पीलिया नामक रोग होने पर उसका घरेलू उपचार बता रहे है | वे बताते हैं कि इस रोग के होने पर शरीर में पीलापन आ जाता है । उनके अनुसार पीलिया जिसे अंग्रेज़ी में जांडिस भी कहते हैं यह एक घातक बीमारी है । यह होने पर आप पीला गोंदा का हरा पत्ती 100 ग्राम, मूली का हरा पत्ती 100 ग्राम तथा गुड़ 100 ग्राम मिलाये और उनके बाद उसे पीड़ित को एक-एक चम्मच सुबह-शाम खाली पेट में तीन दिन तक खिलाये जिससे स्वास्थ्य में शीघ्र ही सुधार आएगा | इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए सीधी सिंह से मोबाइल नम्बर 07582865294 पर आप संपर्क कर सकते हैं ।
Posted on: Oct 16, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वतन्त्रता सेनानी कुमरम भीम के नाम पर जिला बनाने पर आदिवासी समाज धन्यवाद करता है...
जिला आदिलाबाद तेलंगाना राज्य से गोडम गजानंद स्वतन्त्रता सेनानी कुमरम भीम के चरित्र का बखान कर रहे है | वे बता रहे हैं कि कुमरम भीम और रामजी गोंड जैसे नेताओं ने आदिवासी जनसमुदाय के बचाव तथा जल, जंगल, जमीन के बचाव के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे जो तेलंगाना के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड जैसे राज्यों में भी पाए जाते हैं | जिला आदिलाबाद तेलंगाना राज्य के लोग उन के प्रति समर्पित भाव रखते है | हाल में आदिलाबाद जिला को चार टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया है और उनमे से एक जिले को कुमरम भीम के नाम पर रखा गया है जिसके लिए आदिवासी समुदाय धन्यवाद प्रकट करता है ।गोडम गजानंद@9494875545

