स्कूल के पानी टंकी ढहने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है कई सालों से कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है...
जनपद प्रतिनिधि सुरेश सातपुते जिला- छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं शासकीय प्राथमिक शाला पोहवा में पानी की टंकी पिछले तीन से अधिक सालों से जर्जर अवस्था में हैं वह कभी भी गिर सकती है, हवा चलने से टंकी हिलती है और स्कूली बच्चों के करीब होने से यहां एक भयावह दुर्घटना होने की आशंका है | इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारीयों को आवेदन दिया गया है पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं इसलिए वे सीजी नेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | P H E @9425139942 @07162231130,9425139821 निगम आयुक्त@9425160997 पार्षद@9479830071 महापौर@9424644877. सातपुते@9713985927
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Suresh Satpute
मुख्यमंत्री ने २०१२ में भूमिहीनों को घर की ज़मीन देने का वादा किया था, कृपया वादा निभाने दबाव बनाए
रामप्रसाद आदिवासी ग्राम-ननारी पोस्ट डोंगा थाना-डभोरा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं कि 4 सितंबर 2012 को भोपाल से यह घोषणा की गयी थी कि सभी भूमिहीनों को घर बनाकर रहने के लिए २ से ५ डिस्मिल जमीन दी जाएगी। दलित आदिवासी महासभा ने इस घोषणा की खबर १२ जिले के गरीब दलित आदिवासी परिवारों को दी उनके फ़ार्म भरवाए पर शासन ने यह सन्देश अब तक सभी कलेक्टरों को नहीं भेजा है. इसके साथ ही बे सभी दलित आदिवासी भूमिहीनों को ५ एकड़ खेती की ज़मीन दिए जाने के आंदोलन के भी साथ हैं पर उस मामले में भी सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं कि वे अपने वादे को पूरा करें। रामप्रसाद@7898654924
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Ramprasad Adivasi
सर्दी आई, सर्दी आई दांत बज रहे है कट-कट-कट...सर्दी पर बाल कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से शालू कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
सर्दी आई, सर्दी आई दांत बज रहे है कट-कट-कट-
और सब काम कर रहे है झटपट-झटपट-
कल्लू काका ने अपनी माचिस सिलगाई-
सर्दी आई, सर्दी आई...
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: SHALU KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...कविता
रूपलाल मरावी ग्राम पंचायत-धुमाडांड़, विकासखण्ड प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सीजीनेट बुल्टू रेडियो पर एक कविता सुना रहे हैं:
हो हो हो मै तो आई गईंन भाई में तो आई गईंन रे-
सीजीनेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे-
सीजीनेट में मिलते है साथी गोडवाना के, विचार साथी गोडवाना के रे भाई हो-
एक साथ में रहते है मिल जुलकर रे भाई एक समान में तो आई गएल रे-
हमर साथी आएल महावीर, सीता,गीता धनसाइ भाई मरावी आई गएल रे-
सीजी नेट बूल्टू रेडियो पर फिर चले आई गएल रे...
Posted on: Feb 06, 2017. Tags: Ruplal Marawi
खाना खाना आता है, हांजी हांजी हाँ...बाल कविता
जय किशोर मुजफ्फरपुर बिहार से एक बाल कविता सुना रहे हैं:
खाना खाना आता है, हांजी, हांजी हाँ-
खाना बनाते आता है, ना जी ना, खाने की हाँ बनाने की ना-
खाने की हाँ बनाने की ना, ऐसे में कैसे चले जहाँ – कपडा पहनने आता है, हांजी, हांजी हाँ-
कपडा धोना आता है, ना जी ना-
पहनने की हाँ धोने की ना, ऐसे में कैसे चले जहाँ...
