चलो,चलो संगी धाम कचारगढ, चलो,चलो साथी कचारगढ...गोंडवाना धार्मिक गीत
कैलाश पोया, ग्राम- देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना धार्मिक कचारग़ढ यात्रा गीत गा रहे हैं यह मेला महाराष्ट्र में हर साल फरवरी माह में लगता है जिसमे हज़ारों गोंड आदिवासी इकट्ठा होते हैं :
चलो,चलो संगी धाम कचारगढ, चलो,चलो साथी कचारगढ-
मेला लागत है, गोंडवाना के नाम, मेला लागत है, गोंडवाना के नाम-
संगी नशा मुक्त रहकर समाज के लिए अभियान चलाना-
सत्य बोलना, सत्य पर चलना, बिना लोभ के कार्य करना-
माता पिता की सेवा करना, सत्य संस्कृति धर्म के अनुसार चलना...
Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Kailash Singh Poya
बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने की विधि और अन्य जानकारी गोंडी भाषा में...
क्या आप बेटी के पिता हैं? यदि हां तो केंद्र सरकार की यह स्कीम आपके काम की है. लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई यह योजना निश्चित तौर पर बच्ची के भविष्य के लिए लाभकारी तो है ही, साथ ही आपके कथित बोझ और चिंता को भी कम करेगी. शादी के समय भी आप इसमें से रकम निकाल सकेंगे. अगर आपकी बेटी 10 साल से कम की है तो अभी पोस्ट ऑफिस और कुछ अन्य ऑथराइज्ड बैंकों जैसे एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक में जाकर इसे खुलवा लीजिए. जब बच्ची 21 साल की हो जाएगी, तब यह खाता मच्योर होगा. खास बात यह है कि इसमें जमा धन पर 80 सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है. यानी इसमें जमा डेढ़ लाख रुपए तक की राशि पर आपको टैक्स छूट मिलेगी...
Posted on: Feb 08, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA Gondi
सूर्य से न कहता कोई धूप यहाँ पर मत फैलाओ : बाल कविता
ग्राम केरकेट्टा, पोस्ट जोगा, प्रखंड उतारी रोड जिला पलामू झारखंड से अकलेश कुशवाहा एक बाल कविता सुना रहे हैं :
सूर्य से न कहता कोई धूप यहाँ पर मत फैलाओ-
कोई नहीं चाँद से कहता उठा चांदनी को ले जाओ-
कोई नहीं हवा से कहता खबरदार जो अन्दर आई-
कोई नहीं बादल से कहता क्यों यहाँ जलधार बरसाई-
फिर क्यों हमसे भैया कहते यहाँ ना आओ भागो जाओ-
अम्मा कहती है घर भर में खिलौने मत फैलाओ...
पापा कहते बाहर खेलो खबरदार जो अन्दर आये-
हम पर ही सबका बस चलता जो चाहे वह बात बताये-
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: AKLESH KUSHWAHA
२६ गाँवों को कोयला खदान के लिए उजाड़ने की सरकारी योजना की अफवाह, दहशत का माहौल...
राजेन्द्र गुप्ता जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ के ब्लॉक-तमनार से बता रहे हैं कि यहां ऐसी उड़ती हुई खबर है कि क्षेत्र के छब्बीस गाँव को कोयला खदान के लिए खाली किया जाएगा इससे दहशत का माहौल है लोग कह रहे हैं कि हमारे गाँव को उठा दिया जाएगा तो हम कहाँ जाऐंगे जमीन जल जंगल को छोड़ कर. वे कह रहे हैं कि इस समस्या को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचा कर हमारी मदद करे और जिला कलेक्टर पर दबाव डाले कि इससे पहले भी कई ग्रामीणों की जमीने खदानों के लिए ली गयी है और वहां के ग्रामीणों को मुआवजा और नौकरी नहीं दिया गया है | सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया अधिकारीयों पर दबाव बनावे और हमारी मदद करे कलेक्टर@9425532330,07762222103. गुप्ता@9993891275
Posted on: Feb 07, 2017. Tags: Rajendra Gupta
सुख का दाता सब का साथी सबका ये सन्देश...राष्ट्रीय गीत
ग्राम-आमवा पटेल फलिया, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से मनीष रावत एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे है:
सुख का दाता सब का साथी सबका ये सन्देश-
माँ की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है-
विन्ध्याचल सा डाल नर्मदा का जल शीतल अभिषेक है-
यह ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है...
