हमारे गाँव में रोड के लिए पिछले 5 साल से अनुरोध कर रहे, मरीज़ों को अस्पताल लेने में दिक्कत है...
मध्यप्रदेश के जिला-मंडला, विकासखंड-मवई ग्राम-पोड़ी बहारमुंडा से ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में 250 मकान हैं पर रोड ना होने के कारण एम्बुलेंस जैसी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं | गाँव के लोगों खासकर मरीजों को को आवागवन में बहुत दिक्कत होती हैं | रोड बनवाने के लिए पिछले ५ वर्षों से अधिक से कई बार पंचायत मीटिंग में आवेदन और मौखिक में बोला गया पर कोई सुनवाई नहीं होता हैं | इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों को आग्रह करते हुए मदद करने की अपील कर रहे हैं |कृपया अधिकारियों को दबाव बानवे और रोड बनाने में सहयोग करे, सरपंच@7828447560 सचिव @9770972254 विधायक@7049438511 कलेक्टर@9977742118| रवि@9691317966
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
डॉ अंबेडकर फाउंडेशन राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता: 1 लाख तक नगद इनाम : गोंडी भाषा में...
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय के डॉ अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमे डा आम्बेडकर के राष्ट्रवाद पर विचार विषय पर निबंध आमंत्रित किये जा रहे हैं इसमें कक्षा ९ से ग्रेजुएट स्तर के छात्र हिस्सा ले सकते हैं निबंध हिंदी या अंग्रेज़ी में लिखे जा सकते हैं. आवेदन कैसे करें- डाक द्वारा आवदेन इस पते पर भेजेः वाइस चांसलर, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, विद्या विहार, रायबरेली रोड, लखनऊ-226025, उत्तरप्रदेश।छात्रवृत्ति/लाभ- 25,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक नगद इनाम राशि व प्रमाणपत्र दिया जाएगा।अंतिम तिथि- 10 फरवरी, 2017. अधिक जानकारी के के लिए सुमन@7354414223
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA
मानव के दो अवगुण: दूसरों से ईर्ष्या और अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मानकर अपने ही घमंड मे रहना...
ग्राम-बादरपुरा, तहसील-सतवास, जिला- देवास (मध्यप्रदेश) से तारा सिह आदिवासी समाज के बारेला समुदाय में जागरूकता व सुधार अभियान चला रहे है वे आज हमें मानव के गुण-अवगुण के बारे में बता रहे है. वे कहते हैं मानव के 2 अवगुण होते हैं, पहला तो जलने वाला मतलब, घृणा करने वाला, दूसरा है, फूलने वाला मनुष्य मतलब घमंड करने वाला। जलने वाला मनुष्य स्वयं की उन्नति करने के बजाय दूसरे की उन्नति से जलता है, घृणा करता है, वह स्वयं क्रोध में अपनी बुद्धि को नष्ट कर देता है| फूलने वाला मानव अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मनाकर अपने ही घमंड मे रहता है और एक दिन ऐसा गिरता है कि किसी को मुह दिखाने लायक भी नही रहता है जैसे गुब्बारे में अगर आप ज्यादा हवा भर देंगे तो वह फट जायेगा | तारा सिंह@9165154105
Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Tara Singh Awaya
नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे...मडवा विवाह गीत
गीता टेकाम ग्राम- डूमाढाड पोस्ट-गोविन्दपुर जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सरगुजा इलाके का एक पारम्परिक विवाह गीत सुना रही हैं:
नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे-
नवा नवा कन्या ला लेआवा रे संगी देखे आवा रे-
हरदी रंगल कन्या ला ले आवा रे संगी देखे आवा रे-
हरदी रंगल कन्या ला ले आवा रे संगी देखे आवा रे-
आज रति दादा कर मडवा में नच धूरा उड़ा देवो रे-
आज रति जुमा नचा होबो जी काल बिदा हो जाही रे-
नवा नवा कन्या ला लेआ रे संगी देखे आवा रे-
नवा नवा साड़ी ला पिंद कला रे बड़े सुघर दिखे ला-
भोवौजी के देख दादा मुटुक चलेला रे बड़े सुघर दिखे ला-
आज रति सुमा नचा हो भोवौजी काल बिदा हो जाहि रे...
Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Geeta Tekam
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...प्रेरणा गीत
ग्राम कलबोरा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ से कक्षा ५ की छात्रा मालती माझी अपने साथ पढ़ने वाले साथियों के साथ एक प्रेरणा गीत सुना रही हैं:
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्ही चीटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवार में सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साँस भरता हैं-
चढ़ कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ...

