गया गजाधर की भये जोड़ी,सिर बांधे मटुक खेलय होली...होली गीत
जन्मावती ग्राम जिरहुआ जिला रीवा मध्यप्रदेश से है उनके साथ में बहिनी दरबार की साथी कलावती है जो बघेली में एक होली गीत सुना रही हैं:
गया गजाधर की भये जोड़ी-
सिर बांधे मटुक खेलय होली-
पहली होली को वन विच खेलय-
मारे कंदावर की भये झोली-
दूसरी होली दुअर्वे म खेलय-
मारे धु- धुर के भरय झोली – तिसरी होली आगनवा माँ खेलय-
मारे अबीरन की भये झोली-
सिर बांधें मटुक खेलय होली...
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Kalawati Rewa
सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक में व्यस्त, मरीज बेहाल, गन्दगी का आलम...
केशव पाण्डे जिला रीवा मध्यप्रदेश के संजय गाँधी मेमोरियल अस्पताल से बता रहे हैं कि पूरा अस्पताल जूनियर डाक्टरों और नर्सों के भरोसे चल रहा हैं सभी सीनियर डाक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिक में ही देखते हैं, यहाँ पर आने वाले मरीजों को बहुत परेशानी हो रही हैं. यहाँ के डीन डॉ.पी.सी.द्विवेदी भी कभी इस तरफ ध्यान नहीं देते साफ-सफाई भी नहीं रहती। पूरी तरह से इस अस्पताल को बूचड़खाने में तब्दील कर दिया गया हैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री के ओपन फोरम में किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई इस अस्पताल के लिए बजट बहुत आ रहा है लेकिन पैसा कहा लगाते हैं इसकी भी जाँच होनी चाहिए |कलेक्टर@9425903973 डीन@9424669655. केशव@9685649001
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Keshav Pandey
मैय्या तेरे दुवार में शारदा माँ के प्यार में, कैसा चमत्कार है...धार्मिक गीत
महेश्वरी श्री, ग्राम-जमुड़ी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में आँगनवाडी में पदस्थ है, वे एक धार्मिक गीत सुना रही है:
मैय्या का मंदिर तो, मैय्या का मंदिर तो, खुशियों का संसार है-
मैय्या तेरे दुवार में शारदा माँ के प्यार में, कैसा चमत्कार है-
आ के खड़े है मंदिर में तेरे, अपनी झलक दिखा दे जरा यहाँ-
दर्शन तुम्हारे करने के कारण मन्दिर में आते रहेंगे भोले माँ-
आइना लगायेंगे ठुमका लगायेंगे, टिका लाकयेंगे प्रसाद भी खायेंगे-
चुनरी भी लायेंगे, चोला भी लायेंगे, तेरी दुआओं में हम डूब जायेंगे-
मंदिर में हर दिल लगे, मंदिर में हर दिल लगे, खुशियों का त्यौहार है-
मैय्या तेरे दुवार में शारदा माँ के प्यार में, कैसा चमत्कार है...
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Maheshwari Shri
35 परिवारों के लिए मात्र एक नल, 1 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता है...
ग्राम-पोंडी बहारमुन्डा, विकासखण्ड-मवई, जिला मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पन्द्रे गाँव के पूर्व सरपंच पति से बात कर रहे हैं पूर्व सरपंच पति देवीसिह मरावी बता रहे है कि ग्राम के वार्ड क्रमांक 8 में 35 परिवार निवास करते है, पर मात्र एक नल होने से बहुत परेशानी होती है पीने का पानी ग्रामीण 1 किलोमीटर दूर के कुंए से लेकर आते है | ग्रामीणों की मांग है की वार्ड 8 में एक और नल कनेक्शन दिया जाये ताकि समस्या का हल हो सके, वे तीन वर्ष से अधिक से यह मांग कर रहे हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. आप हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये, सरपंच, जगत मरावी@7528447560, सचिव@9770972254, विधायक@7049408511, कलेक्टर@9977742118.रवि@9691317966
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
संतरंगी झंडा गढ़ लात मा,पढ़ेले संगी जय सेवा पाठ ला...गोंडवाना गीत-
बाबूलाल सिंह नेटी ग्राम- ताराडांड, जमुड़ी ब्लॉक-जैतहरी जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
संतरंगी झंडा गढ़ लात मा,पढ़ेले संगी जय सेवा पाठ ला – आज संगा रे रे सात सौ पच्चास ला माना बो, आरे आज कोया-
रे सात सौ पच्चास ला मना बो-
बड़ा देव शक्ति माना बो, बड़ा देव शक्ति मनाबो...
