इंदिरा आवास सरकारी योजना की मदद के लिए ३-४ साल से चक्कर लगा रहा हूँ, कृपया मदद करें...

ग्राम देवरी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि वे इन्दिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के लिए पिछले तीन-चार सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इनका कहना हैं उन्होंने आवास में मदद के लिए ग्राम सभा में भी अर्जी लगाई थी लेकिन अभी तक आवास बानाने के लिए नाम नहीं आया हैं. वे इस काम के लिए अब हम सब की मदद चाहते हैं. वे अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट श्रोता
कलेक्टर जी.आर.चुरेन्द्र का नम्बर@9893509012 एस.डी.एम.ओपी सिंह का नम्बर@09424166557 सीईओ का नम्बर@9406128383 पर फोन कर के यह पूंछे कि उन्हें सरकारी मदद आखिर क्यों नहीं मिल रही है. कैलाश@8602008444

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA

श्रीमान जी अपना का वोट जब पायेंगें...राजनैतिक नेताओं पर गीत

कृष्णा बहिनी ग्राम जिरौहाँ जिला रीवा से हैं उनके साथ में अंजू बहिनी हैं जो नेताओं के बारे में एक गीत सुना रही हैं :
श्रीमान जी अपना का वोट जब पायेंगें-
किया नहीं जीवन कुछ कर के दिखाएंगें-
आवथ है चुनाव फिर आ गाईले नेता जी-
कोने कोने में बिजली का खंभा गडवायेंगें...

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: Anju

मनरेगा: हम महिलाओं ने गाँव के तालाब में दो साल पहले काम किया था अभी तक भुगतान नहीं हुआ...

रविकांत शाह पंद्रे आज ग्राम पंचायत-पोड़ी विकासखण्ड-मवई जिला- मंडला मध्यप्रदेश में है यहाँ इनके साथ लारमी यादव है जो बता रही हैं कि गाँव में कई महिलाओं ने मनरेगा के तहत गाँव के तालाब में मजदूरी किए थे लेकिन दो साल के बाद भी सभी लोगों को मजदूरी नहीं मिली है हालांकि कुछ लोगों का भुगतान हो गया हैं | इसकी शिकायत कई बार सरपंच से की गई जिनका कहना है कि पैसा बैंक में जमा कर दिया गया है लेकिन इन महिलाओं का कहना है कि अभी तक खातों में पैसा नहीं आया | वे सीजी नेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं -सरपंच@728547560, कलेक्टर@9977548118 सचिव@9778972254. रवि@9691317966

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE

झलकत चुनरी सिरुपी माई मईया...देवी गीत

तारा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से एक देवी गीत सुना रही हैं :
झलकत चुनरी सिरुपी माई मईया-
जइसय के सोनवा सलोनिवा हो मोरी मईया-
मोरी मईया की दुनिया दीवानी हो मोरी मईया-
माथे मईया जी की बेंदी सोहय-
टीका से झलकत रुपवा हो मोरी मईया-
मोरी मईया की दुनिया दीवानी हो-
काने मईया जी के कुंडल सोहय...

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: Tara

हमारे गाँव में ६ साल से पेयजल योजना खराब पडी है कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

सग्गन शाह मरकाम, ग्राम-मेढाताल, तहसील- बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं
कि 5-6 साल पूर्व गाँव की नल-जल योजना खराब हो गयी जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है जिसके चलते ग्रामीण नदी, नालो के झिरी वाला पानी पीने को मजबूर है, इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक श्री धुर्वे को भी समस्या से अवगत कराया और प्रशासन को तो कई बार भी शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस अभी भी बनी हुई है- आपसे अनुरोध है कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए आप इन नम्बरों पर दबाव बनाए-कलेक्टर @9977742118, विधायक@9425026889, PHE विभाग@9425816293, 7642362443.सग्गन@7697566234

Posted on: Feb 09, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM

« View Newer Reports

View Older Reports »