बन्ना जी की शादी बड़ी धूम से रचाना दीवाना-दीवाना...बघेली विवाह गीत
शिल्पा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से विवाह में गाये जाने वाला बघेलखंडी भाषा में एक बन्ना गीत सुना रही हैं:
बन्ना जी की शादी बड़ी धूम से रचाना दीवाना-दीवाना-
बन्ना जी की शादी बड़ी धूम से रचाना दीवाना-दीवाना-
प्यारे बन्ना जी के मौरी भी सोहय-
मौरी में दो चार नग जुडवाना दीवाना-दीवाना...
Posted on: Feb 11, 2017. Tags: Shilpa Rewa
मानव मानव एक समान...राष्ट्रीय गीत
सग्गन शाह मरकाम जिला-मंडला मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
मानव मानव एक समान,मानव मानव एक समान – प्रीत रहे संसार में सबसे, मानव मानव एक समान-
नहीं कोई ऊँच-नीच कोई जतिपाति-
अमीर-गरीब कोई भेद न कर-
देश हित पर मर मिटेगें यही मन में ठान...
Posted on: Feb 11, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM
नशा ना करना नशा ना करना मान लो कहना...नशा विरोधी गीत
शर्मीला जिला-रीवा मध्यप्रदेश से एक नशा विरोधी गीत सुना रही हैं:
नशा ना करना नशा ना करना मान लो कहना-
नशा न करना नशा ना करना होगी बड़ी खराबी-
दारू ना पीना भैया, पागल तुम फिरोगे बाज़ार में-
बिकेगा गहना दर-दर ठोकर खाना-
खैनी ना खाना कि छाले पड़ेंगे गाल में – बीड़ी न पीना भैया, कलेजा जलेगा बातों बात में-
सारी जवानी चौपट होगी, हजम ना होगा पानी...
Posted on: Feb 11, 2017. Tags: Sharmila Rewa
राशन दुकान में अनियमितता का आरोप: कभी चावल नहीं मिलता, कभी तेल, अधिकारी नहीं सुनते...
कालीदास बाबा ग्राम-पडरिया, तहसील-सागर, जिला सागर (मध्यप्रदेश) से उनके गाँव में शासन की उचित मूल्य की दुकान में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं वे बता रहे हैं कि पिछले साल दिसम्बर में तेल नही मिला था, आज जब वे उचित मूल्य की दूकान गए तो कई लोगों को चावल नहीं दिया गया, इसकी जानकारी खाद्य इंस्पेक्टर को कई बार दी गई है पर कुछ नहीं हुआ. पडरिया ग्राम गरीब दलित आदिवासी गाँव है राशन नही मिलने से बहुत परेशानी होती है | आप सभी से अनुरोध है कृपया मदद के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे-कलेक्टर@07582- 221900, सरपंच संध्या बाई@9754243007,राशन दुकान अध्यक्ष-अनीता बाई/जगदीश@9617171986. कालीदास बाबा@8965823623
Posted on: Feb 10, 2017. Tags: Kalidas Baba
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम...स्वागत गीत
शिल्पा ग्राम नगमा जिला रीवा मध्यप्रदेश से एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम-
आप आए हमें एक नीद मिल गई – दिव्य दर्शन की दिल की कली खिल गई-
सूखा-रुखा ये भोजन ग्रहण कीजिए – हर सुमनों को मेरा नमन कीजिए
गलती हमारी क्षमा कीजिए...
