आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : रंगैनी जड़ी से दर्द और मलेरिया का इलाज़
रूपलाल मरावी आज ग्राम गोविंदपुर सूरजपुर छत्तीसगढ़ में माता राजमोहनी के दरबार में सत नदी के किनारे चल रहे वार्षिक मेले में पहुंचे है जहां इनकी मुलाक़ात एक वरिष्ठ दादा से हुई है जो पहाड़ी सामरी पाट इलाके से आए हैं और वे लोगों को एक जड़ी के बारे में बता रहे हैं, उनका कहना है कि इस रंगीनी जड़ी को पानी के साथ पीस कर मिला लेनें के बाद जहाँ दर्द है वहां लगा ले और उस पीसी हुई जड़ी के एक-दो बूंद पी भी लें, इस जड़ी का उपयोग मलेरिया बुखार को ख़त्म करने के लिए भी किया जाता हैं | दादा बता रहे हैं कि वे इस जड़ी के बारे में बताने के लिए मेले में आते हैं और लोगों को घर वापस जाकर इसका उपयोग करना चाहिए यह जड़ी उनके गाँव जंगल में भी मिलता है. रूपलाल मरावी@7697080920
Posted on: Feb 13, 2017. Tags: Ruplal Marawi
Bultoo(Bluetooth) Radio from Rewa in Bagheli language: 13th February 2017...
Today Jayprakash and Birendra bhais are presenting a Bultoo Radio Program in Bagheli language in this latest edition of Bultoo radio program from Rewa Madhya Pradesh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Feb 13, 2017. Tags: JAYPRAKASH BHAI BIRENDRA BHAI REWA SONG VICTIMS REGISTER
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला...आदिवासी मेला गीत
रूपलाल मरावी और उत्तर प्रदेश के जय सिंह संत नदी में पूजा के सिलसिले में आये हुए हैं और उसके बारे में एक गीत सुना रहे हैं:
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला-
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला-
सता नदी भोगा राम,सता नदी भोगा राम-
राम कोला राम कोला गोभिनपुरी मेला...
Posted on: Feb 12, 2017. Tags: Ruplal Marawi
पुलिस मांगे पैसा, पुलिस मांगे पैसा...कविता
बाबूलाल नेटी ब्लॉक-जैतहरी ग्राम-ताराडांड जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं:
पुलिस मांगे पैसा, पुलिस मांगे पैसा-
वकील मांगे केस, वकील मांगे केस-
नेता मांगे वोट ,नेता मांगे वोट-
भाड मा जाए देश,भाड मा जाए देश-
गरीब मांगे न्याय,फिर-फिर पूरा देश-
गद्दारों के चंगुल में फसे गरीब-
मरने के बाद भी चले उनकी केस-
जागो भैया जागो दीदी जागो भैया-
गोडवाना गाँव का ये चेतना जागृति सन्देश
Posted on: Feb 12, 2017. Tags: Babulal Neti
न रोजी है न रोटी हैं, न रोजी है न रोटी है...कविता-
कैलाश सिंह पोया सूरजपुर छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं:
न रोजी है न रोटी हैं, न रोजी है न रोटी है-
न तन पे लंगोटी हैं ,न तन पे लंगोटी है-
पर वहां मंदिर मस्जिद को रोते हैं-
पर वहां मंदिर मस्जिद को रोते हैं-
पीठ पेट से लग आई ,पीठ पेट से लग आई...
