हमारे गाँव में आंगनवाड़ी भवन है पर आंगनवाड़ी उसमे नहीं लगती, बच्चे धूल और गन्दगी से परेशान हैं...
हमारे गाँव में पिछले 5 साल से आंगनवाड़ी भवन है पर आंगनवाड़ी उसमे नहीं लगती बता रही हैं
ब्लाक डभौरा, जिला-रीवा, ब्लाक-जवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना ठाकुर । वे कह रही हैं कि ग्राम सिन्हर ग्राम पंचायत कोटा ब्लाक जवा में एक आँगनवाडी ऐसी है जहाँ आँगनवाडी भवन में आँगनवाडी नही लगाई जाती है और वहां के बच्चे बाहर बैठकर पढ़ते है और भोजन भी बाहर ही करते है जिससे बच्चो को धूल व गंदगी के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है |आँगनवाडी कार्यकर्ता का नाम है आशा तिवारी जिनका नम्बर है 9977743240 , सरपंच सरोज ठाकुर नम्बर – 9755560702, कलेक्टर का नम्बर- 9425903973 आप साथियों से अनुरोध है की कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें । विवेचना@7869049330
Posted on: Dec 02, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVECHANA THAKUR
Today's News from newspapers in Gondi : 2nd December 2016-
शिवराज ने प्रधानमंत्री को दिया मध्यप्रदेश आने का न्योता – नर्मदा नदी मेें दीपदान, मूर्ति और माला विसर्जन पर लगेगी रोक – पढ़ना चाहते हैं गांव के युवा, शैक्षणिक संस्थानों को दायरा बढ़ाने की जरूरत – पटवारियों की लंबित मांगे की जाएं पूरी, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन – बिगड़ रहे बच्चे, छेड़छाड़ की आठ शिकायतों में छह आरोपी नाबालिग -
Posted on: Dec 02, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR DHURWEY NEWS
रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं उसकी मम्मी...भजन गीत
ग्राम-धुमाडांड भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कुमारी आरती आयाम भजन गीत सुना रही हैं :-
रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं उसकी मम्मी-
की गोद लालाराते नहीं उसके पापा दया बर-
बी लेते नहीं रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं-
उसकी बुआ की गोद लालाराते नहीं-
रोते रोते गोपाल चुप होते नहीं
Posted on: Dec 02, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
खेती-बाडी में मोर जिवान काटे ला, खेत-खलिहान भला सुन्दर लागेला...खेती गीत
ग्राम परमेश्वरपुर, पोस्ट केवरा तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामभौरा फसल काटने के बाद गाये जाने वाला गीत सुना रहे है :
खेती-बाडी में मोर जिवान काटे ला, खेत-खलिहान भला सुन्दर लागेला-
सरगुजा कर भैया-बहिन खेलत तो झुमरी रे यही तो धरती में उगे हीरा-
Posted on: Dec 01, 2016. Tags: HARISHCHAND SONG VICTIMS REGISTER
मत रो मेरी माँ...मत रो मेरी बहना...कविता
ग्राम जजावल जिला-सूरजपुर छतीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले एक कविता सुना रहे है:
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी बहना-
तेरे सूखे चेहरे को देखकर-
मुझे उजार धरती माँ कि याद आती है-
तेरे आंसू भरे नयन देखकर-
तेरी फटी साड़ी का टुकड़ा देखकर-
दुःख से रोने वाला याद आता है-
तेरा दुःख दर्द से ग्रस्त चेहरा देखकर-
तेरी हड्डी पसली से कंकाल बना तन देखकर-
दुःख कष्ट से भूखे गोंडवाना के कुपोषित बच्चो की याद आती है मुझे-
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी माँ...
