आंगनवाड़ी के पास का हैंडपंप खराब है, बच्चे गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पोस्ट-जोगीसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह उनके साथ सुनीता कश्यप है जो बता रही है कि उनके गाँव में आंगनवाडी के पास खट्टापारा वार्ड 15 में एक हैण्डपम्प है उसका पाइप फटने के कारण पानी नहीं आ रहा है और ये लोग डोडी का पानी पीते है जिससे बच्चे बीमार हो रहे है और उल्टी दस्त भी हो रहा है | इसको सुधरवाने के लिए इन्होने कई बार बैठक में आवेदन भी दे चुकी है तो हाँ बनवा देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं P.H.E.@9993485805, S.D.M. @9425636137. ग्रामीण सुनीता@8435064169.
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तार दे माँ...प्रार्थना गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से खुशी पोया एक भजन गीत सुना रही हैं:
हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझसे-
हर गीत तेरा हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे-
तेरी शरण में हमें तार दे माँ...
Posted on: Jun 02, 2017. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER
रीला री री लोयो री री ला रीला, साय रीला री री ला रीला...गोंडी गीत
रामबती ग्राम-मर्काबेडा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से एक गोंडी गीत सुना रही है :
रीला री री लोयो री री ला रीला, साय रीला री री ला रिला-
रीला री री लोयो री री ला रीला, साय रीला री री ला रिला-
जोहर जोहर जिमीदारिन याया जोहर जोहर जिमीदारिन याया-
निकुन जोहर लागे गो, ए याया निकुन जोहर लागे गो-
रीला री री लोयो री री ला रीला, साय रीला री री ला रीला...
Posted on: Jun 01, 2017. Tags: Rambati
हम बच्चे सब मिल जुलकर पढ़े-पढ़ायें...बाल गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से शिक्षाप्रद बाल गीत सुना रहे हैं:
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें-
पढ़े-पढ़ायें सबको सिखाएं-
आस-पास के वातावरण से
कुछ सीखे कुछ सिखाएं-
आपस में हम मेल बढ़ाएं-
सबको हम अपनाएँ-
हम बच्चे सब मिलजुलकर पढ़े-पढ़ायें...
Posted on: Jun 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
विनती करूं करजोर कोया जाग अब क्यों सोया...गोंडवाना गीत -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम एक प्राकृतिक कोया गीत सुना रहे हैं :
विनती करूं करजोर कोया जाग अब क्यों सोया-
पांच प्रकृति शक्ति कोया शामिल जीवन अपना-
धरती पानी आकाश समीर अग्नि जीव है अपना-
मत भूल ये सेवा जाग अब क्यों सोया-
बहकावे मे पड कर बंधू इत उत खुद को करता-
भटकते पराये साथी से झूठे आहे भरता-
प्रकृति के लिए आँखे न रोया...

