Today's News from newspapers in Gondi : 5th September 2017-
6 सितंबर को बस्तर बंद, क्यों नाराज हैं आदिवासी? -दक्षिण बस्तर जगदलपुर छतीसगढ़ – तस्वीरों में- बदल रही है आदिवासियों की जीवनशैली – मध्यप्रदेश – 30 वनडे शतक जड़कर कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी-
ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई-
बारिश नहीं, मुरझा रहे धान के पौधे-
Posted on: Sep 04, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA
Impact: Electricity came back after 6 months after reporting on CGnet...
ग्राम व पोस्ट-देवगढ, मोहल्ला-पटवाटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामराज बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में पिछले 6 महीने से विद्युत ट्रान्सफार्मर जल गया था जिससे गाँव के लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसके निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तब परेशान ग्रामवासियों ने सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद गांव में बिजली आ गयी है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि अब गाँव में बढ़िया बिजली जल रही हैं और युवा, विद्यार्थी, बुजुर्ग सभी बहुत खुश हैं ...रामराज@8889971946.
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: ELECTRICITY RAMRAJ KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में हाई टेंशन वायर लटक रहा है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है पर अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम-घाठा, पोस्ट-ननसरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि उनके गाँव से बिजली का हाई टेंशन तार गुज़रता है जिसका एक पोल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके तार नीचे झूल रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आने जाने व जानवरों को निकलते समय कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है पर कोई अधिकारी उनके अनुरोध को सुन नहीं रहे इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि कोई बढ़ी दुर्घटना न हो | विद्युत् विभाग अधिकारी@8224837247,CEO@9753725847, कलेक्टर@9425168667, पनकू सिंह धुर्वे@8359812102, 7772980096.
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: PANKU SINGH DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 4th September 2017-
आदिवासी समाज ने नवाखाई का पर्व – छत्तीसगढ़ कांकेर-
राज्य में सरकारी भुगतान पूरी तरह से होगा कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा जरूरी – महाराष्ट्र – 13 ग्रामों में 5 दिनों से बिजली गुल, विभाग सुस्त – मध्यप्रदेश जुन्नारदेव-
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत, एक रायपुर रेफर – कोरबा-
Posted on: Sep 03, 2017. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA
आज काल मानुष तन फम्फा जिन्दगी लेकर आये...कविता
ग्राम-देवरी, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कविता सुना रहे हैं :
आज काल मनुष तन फम्फा जिन्दगी लेकर आये-
कुकर खाते-खाते नासा पानी में अपन जीवन ला गवाए-
ये नइ सोचे कि माता पिता केतना मेहनत करे-
आज अपन विपत दुःख ला ये मन नइ डरे-
जिन्दगी जिए बर नइ चाहे-
मरे बर चाहथे – डर लाज भये ये मन-
जीवन ला देहे बर बात करथे...
