आओ बच्चों तुम्हे दिखाऐं शैतानी शैतान की...गीत
प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से नरेश महतो आज की परिस्थिति पर एक गीत सुना रहे है:
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए शैतानी शैतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की-
मेरा देश महान, सुन ले सारा जहान-
बड़े-बड़े नेता शामिल है घोटालो की थाली में-
सूटकेस भर के चलते है ये अपने यहाँ दलाली में-
देश धरम की नहीं हैं चिंता चिंता निज संतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की...
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: NARESH MAHTO SONG VICTIMS REGISTER
इन्सान हो तो इन्सान की तरह जीया करो...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
इन्सान हो तो इन्सान की तरह जीया करो-
आयो हो जग में तो कुछ काम किया करो-
बदनाम गली में जाया न करो-
इन्सान हो इन्सान की तरह राह करो-
दीन दुखियों पर कुछ तो दया करो-
मुसाफिर हूँ किसी का आशियाना न उजाड़ा करो-
किसी की अरमान का चिता जलाया न करो-
दो निवाले खाकर जिया करो-
कमजोरो को सताया न करो-
आहे उनकी लग जायेगी-
दुआ करो जब दे नहीं सकते हो-
ताल उनकी छीना न करो...
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Major accident averted, Water tank demolished after CGnet report...
छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सातपुते पंचवटी वार्ड के ३२ वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी के बारे में बता रहे है, ७० फीट ऊँची टंकी धीरे धीरे टूट कर गिर रही थी, टंकी के नीचे दुकाने थी इसी टंकी के पास शासकीय प्राथमिक कन्या शाला है स्कूल में करीबन १५० छात्र छात्राए है इस टंकी के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह टंकी चौक पर थी जहाँ पर लोगो और वाहनों का दिनभर आना जाना रहता है कई बार इस हेतु नगर निगम, कलेक्टर, PHE, जिला शिक्षा अधिकारी को निरन्तर २०१३-१४ से लिखित शिकायत कर चुके थे लेकिन समस्या का हल नही हो रहा था फिर सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड कराया जिसका असर २४ मार्च को दिखाई दिया जब टंकी को तोड़ दिया गया.जिसके लिए आभार व्यक्त कर रहे है. सातपुते@9713985927
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG SURESH SATPUTE VICTIMS REGISTER WATER
25 मार्च को अर्थ आवर: शाम 8:30 से 9:30 बजे के बीच गैर जरुरी बिजली बंद रख देंगे सन्देश....
अर्थ आवर यह ऐसा एक घंटा है जो संदेश देता हैं कि सभी इंसानो को बिजली के अपव्यय और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता हैं .अर्थ आॅवर के माध्यम से 25 मार्च को 8:30 से 9:30 बजे के बीच सभी गैर जरुरी बत्तिया बंद रखने का संदेश दिया जाता हैं. रात एक घंटे तक अपने घरो प्रतिष्ठानों व आॅफिस की सभी गैर जरूरी बत्तियां बंद रखे.इस तरह हम ना सिर्फ थोड़ी बिजली बचा सकेंगे बल्कि यह एक घंटा बिजली के अपव्यय को निरंतर रोकने के लिए हमें प्रेरित भी करेगा. दुनिया भर के सात हजार से अधिक शहरो के लोग अर्थआवर मनाकर एकजुट होंगे .पिछले दस सालों में अर्थ आॅवर बिजली बंद रखने के एक सांकेतिक इवेंट से आगे बढ़कर संभवतः इतिहास का सबसे बड़ा स्वैच्छिक आंदोलन बन गया हैं .चूंकि जलवायु परिवर्तन के सभी रिकार्ड टूटते जा रहे हैं इसलिए इसे रोकने के लिए ज्यादा प्रतिबद्धता की आवश्यकता हैं ऐसे में अर्थ आॅवर दुनिया भर के लोगो, समूहों और संगठनो को एकजुट कर रहा है ताकि सभी लोग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपने सहयोग दे सकें.इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी में हुई थी.सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 25th March 2017 -
नई दिल्ली: दिसंम्बर तक बिना आधार वाले पैन कार्ड हो जाएंगे अवैध- दैनिक जागरण न्यूज़
मध्यप्रदेश : ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेज जाने वाले छात्रों को नहीं देना होगा बस का किराया -नईदुनिया न्यूज़
रिपोर्ट में खुलासा- मनरेगा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश में – नईदुनिया न्यूज़
छत्तीसगढ़,बस्तर ,सुकमा : पंचायतों को मार्च तक ओडीएफ बनाने का लक्ष्य – दैनिक जागरण न्यूज़
उदयपुर : 5034 गांवों को पेसा एक्ट में शराबबंदी का अधिकार, वोटिंग की जरूरत ही नहीं – दैनिक भास्कर
आंध्रप्रदेश : आदिवासी महिलाओं की बनाई पेंटिंग्स इंटरनेट के जरिये बेचेंगे, मिलेगी पहचान – दैनिक भास्कर
इंडोनेशिया : पेड़ों पर रहते हैं इंडोनेशिया के ये आदिवासी, खा जाते हैं इंसानों को मारकर – बीबीसी न्यूज़ हिंदी
