Today's News from newspapers in Gondi : 27th March 2017 -
रांची : आदिवासी- मूलवासी जनाधिकार मंच ने स्थानीय नीति सीएनटी-एसपीटी के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना – दैनिक भास्कर
मुंबई : महुआ का फूल परमिट मुक्त – नवभारत टाइम्स
छत्तीसगढ़ ,बस्तर : गरीबों का मसीहा बना, रेडक्राॅस कराया सैकड़ों का मुफ्त इलाज – दैनिक भास्कर
छत्तीसगढ़,कांकेर : जिले के 20 साल में पूरी नहीं चोरिया के ग्रामीणों की मांग – नईदुनिया न्यूज़
जगदलपुर,बस्तर : कल्लूरी फिर पहुंचे बस्तर, सामाजिक संगठनों की ले रहे बैठक – नईदुनिया न्यूज़
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: NEWS RAMESH KUNJAM
Impact: We got electricity back in our village after recording on CGnet...
ग्राम-मलेवर, तहसील-नौग़ढ, जिला-चन्दोली (उत्तर प्रदेश) से राजेश कुमार बता रहे हैं कि उन्होंने अपने गाँव में बिजली की समस्या को लेकर ५ फरवरी को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था | इससे पहले ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक स्तर तक समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन कोई हल नही निकला था, गाँव के सभी लोग बिजली के कारण परेशान और हताश थे सीजीनेट सुनने वाले साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने से गाँव में अब ट्रासफार्मर लग गया है और बिजली की समस्या अब हल हो गयी है जिससे गाँव वाले और खासकर गाँव के युवा साथी बहुत खुश हैं और सभी उन सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की .राजेश कुमार@9621407632.
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: ELECTRICITY RAJESH KUMAR
दबंग ने गाँव के दलित-आदिवासियों का रास्ता बंद किया, दलित पंच का अनुरोध भी कोई नहीं सुनता...
ग्राम-टिकर, तहसील-हुजुर, थाना-गोविन्दगढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गाँव के दलित जाति के पंच देवेंद्र सेन बता रहे है कि उनके गाँव में जहां दलित और आदिवासी निवास करते हैं वहां कई साल पहले अवैधानिक रूप से एक दबंग व्यक्ति द्वारा पत्थर गिरवा के और बांस लगा के पूरे रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है जिसके कारण दलित-आदिवासियों आने जाने में बहुत समस्या हो रही हैं | इसकी शिकायत ग्राम सभा में सरपंच, सचिव के पास कई बार किया गया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया कलेक्टर@9425903973, CEO@8719000473, सचिव@9617210343, सरपंच@7566460581 को फोन कर मदद करें. देवेन्द्र@9300849090
Posted on: Mar 27, 2017. Tags: DEVENDRA SEN SONG VICTIMS REGISTER
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बालक हिन्दुस्तान के...गीत
गीता टेकाम सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता बुल्टू रेडियो यात्रा में जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से बोल रही हैं और आज उनके साथ है एक बालक अरुण सिंह जो एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे है:
आजादी की खुली हवा में, निकले सीना तान के-
बालक हिन्दुस्तान के-
जिस मिट्टी में अंकुर है हम, उनकी शान निराली है-
उसके खेत में सोना है, बागों में हरियाली है-
आजादी की खुली हवा में, निकले सीना तान के...
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी को अधिकतर रोज़गार जंगल से ही मिलता है, बरसात के समय हम खेत में काम करते हैं...
ग्राम-कुतेगाँव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से मीना मडावी के साथ में सुखराम अटाला ग्राम-रोंडावाई, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली के रहने वाले है और अभी वो जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश में है बता रहे है कि आदिवासी समाज में किस तरह से वे अपना जीवन यापन करते है और किस तरह से रोजगार मिलता है उसके बारे में जानकारी दे रहे है, वे कह रहे हैं कि आदिवासी मूलत: जंगल पर ही अपने जीवन के लिए निर्भर होता है जहां से उसे जीवनयापन के लिए बहुत सी चीज़ें मिलती हैं. बारिश के समय में लोग मजदूरी करने लिए अपने और दूसरो के यहाँ जाकर भी खेत का काम भी करते है जैसे जोतना, बोना, निदाई करना ये उनके लिए एक रोजगार भी होता है| ऐसा वे गोंडी बता रहे है| मीना@7719930515
