किसी घर में सभी कोई अगर मिलजुल कर काम करें तो घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती-कहानी...
पुरुषोत्तमपुर ,मुज्जफरपुर (बिहार) से बाबुल कुमार एक कहानी सुना रहे है जिसमें वे बता रहे है कि बहुत समय पहले की बात है एक बार एक व्यक्ति एक संत के पास पहुंचा और बोला मेरी आमदनी कम है मेरे बच्चे भूखे मर रहे है. संत ने पूछा बच्चे क्या करते है? उसने जवाब दिया वे किस के नोकर है क्या जो काम करेगे? इस पर संत ने जवाब दिया घर का बोझ उठाने के लिए सबको स्थिति के अनुसार कुछ न कुछ करना पड़ता है ये बात उसे समझ में आ गयी और उसने सब को काम दिया उसके बाद उसकी समस्या ख़त्म हो गई और उसने उस संत को धन्यवाद कहा इससे यह सीख मिलती है जिस घर में सभी मिलकर काम करते है उन्हें कभी तंगी नहीं आती | बाबुल कुमार@7079719619
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: BABUL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी गाँव में आज तक सड़क नहीं बनी, अधिकारी आश्वासन देते हैं, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए धनसाय मरावी आज ग्राम-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ में पोड़ी गाँव के साथी रूप कुमार कोल, दिलीप कुमार कोल, दिनेश सिंह मरावी, अजय कुमार कोल, छोटेसिंह मरावी हैं जो बता रहे है कि यह पूरा आदिवासियों का गाँव है गाँव में रोड की बहुत समस्या है रोड आज तक नहीं बना है इसके लिए इन्होने जिला कार्यालय और जनपद कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है, कि कृपया जिला CEO@9753725845 को फोन कर दबाव बनाएं और आदिवासी ग्रामवासियों की मदद करें। धनसाय मरावी@8602008444
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi: 30th March 2017 -
राजस्थान : “आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति की दुश्मन बन गई है भाजपा सरकार” – दैनिक भास्कर न्यूज़
झारखण्ड : आदिवासी को 1950 से लाभ दिया होता तो आज चिन्तन की जरूरत नहीं होती : कटारा – प्रातःकाल न्यूज़
मध्यप्रदेश ,विदिशा | 7 महीने से बिजली के बिना ही रह रहे आदिवासी परिवार – दैनिक भास्कर न्यूज़
छत्तीसगढ़ ,कोरबा | 30 साल से लगा रहे दौड़, नहीं मिला मुआवजा नईदुनिया न्यूज़
बस्तर का राशन आंध्र को भेज रहे, गड़बड़ी पर हंगामा, बहिर्गमन – नवभारत टाइम्स न्यूज़
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: NEWS RAMESH KUNJAM
अगना में पखरी का नाय छठी मैया ये तना...छठ गीत -
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक छठ पर्व पर गाये जाने वाला लोक गीत सुना रहे है:
अगना में पोखरी का नायब छठी मैया ये तना-
अचरा से गलिया बहारब – खिलवा डाली भरा लाय – ताई पर पिया ओढ़ाये – हाथी पर कलशा बैठाये-
कई पर दिया जगमगाये...
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi language from Gadchiroli: 30th March 2017...
Today Uttam Atala and Deepika Madavi are presenting Bultoo Radio in Gondi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

