इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...देशभक्ति गीत
ग्राम-पचावल, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आलोक सिंह एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है-
इस धरती पर जन्म लिया है इससे अपना नाता है-
राम-कृष्ण भगवान् इसी धरती पर लीला करते हैं-
गीता का उपदेश स्वयं भगवान यहाँ पर देते हैं-
अपना प्यारा देश हमें प्राणों से प्यारा लगता है-
हम भारत माँ के बच्चे हैं माँ की शान बढ़ाएंगे-
इसकी गौरव-गाथा सारे दुनिया को बतलाएंगे-
देश के हित जो जीता-मरता यहाँ अमर हो जाता है-
इस धरती का स्वर्ग यहाँ पर अपनी भारत माता है...
Posted on: Dec 17, 2015. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
हे सुना जिनगी रजा दुइये दिना..सादरी भाषा में अंगनई गीत
ग्राम-खजरी, पंचायत-कोटपाली, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से रामविलास सादरी भाषा में एक अंगनई गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, यह गीत अक्सर जंगल जाते समय और कर्मा के अवसर पर भी गाया जाता है:
हे सुना जिनगी रजा दुइये दिना-
जिनगी ता है दिन-चारी-
जिनगी गोरी दुइये दिना...
Posted on: Dec 17, 2015. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER
पिरविर्दा वन में करमा गाड़ा....कर्मा गीत
ग्राम-खजरी, पंचायत-कोटपाल, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से रामविलास स्थानीय भाषा में करमा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. भादौं महीने में कर्मा स्थापना के समय यह गीत गाया जाता है:
पिरविर्दा वन में करमा गाड़ा-
वी शुभीय हो या जुकाराम से लिले-
कइसे के खेलों या जूपेर पिया-
शुभीय हो मोर पिया गेलां परदेश-
हे दिन के भूख नाहीं रात के नींद नाहीं-
शुभीय हो गुन नयना ढरकल लोर...
Posted on: Dec 17, 2015. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER
प्रभु आप बसे वृंदावन में...भजन-
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ज्योति देवांगन एक भजन सुना रही हैं:
प्रभु आप बसे वृंदावन में-
मेरी उमर बीत गयी गोकुल में-
प्रभु रास्ते में कुआ खोदवा जाना-
जल भरने आउंगी जरा आ जाना-
प्रभु रास्ते में बगिया लगवा जाना-
फूल तोड़ने आउंगी जरा आ जाना...(AR)
Posted on: Dec 17, 2015. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...अभियान गीत
ग्राम-झल्पी, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप गुप्ता एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
अगर देश के काम ना आए तो जीवन बेकार-
अर्पित कर दो तन-मन-धन, मांग रहा बलिदान वतन-
उठे हुए माथे के सम्मुख ठहर न पाती हार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार-
सोचने का समय गया, उठो लिखो इतिहास नया-
वंशी फेंको और उठा लो हाथों में तलवार-
हो जाओ तैयार साथियों ! हो जाओ तैयार...
