हम लोगों को 8 माह से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा अधिकारी को बोलते हैं पर वह मदद नहीं करता...
ग्राम पंचायत-गुम्माटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज गाँव की बुज़ुर्ग महिलाएं रामकली, सुमित्रा ,रामबाई, शांतिबाई है जो बता रही है कि 8 से 9 माह हो चुका है उनको विधवा पेंशन नहीं मिला है कई बार सरपंच को बोला गया लेकिन आज तक हम महिलाओं को पेंशन नहीं दिया जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन कृपया अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे हम महिलाओं का विधवा पेंशन मिल सके| C.E.O.@7693915855. ग्रामीण संपर्क@7694031224, कन्हैयालाल केवट@8225027272.
Posted on: Jul 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
मोरे गाँव के शीतला तोला बन्दों हो हो...भक्ति गीत
प्रकाश मौसम ,ग्राम-दुर्गकोंडल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत सुना रहे हैं, जो नवरात्र के समय गाया जाता है:
मोरे गाँव के शीतला दाई तोला बन्दों हो हो – यहो जनम देवईया करम लिखीया तोही-
दाई-दादा तोही समझो हो-
तोर कोरा मा खेल्यों कूदेयों-
तोर कोरा मा बढेयों-
मोरे गाँव के शीतला तोला बन्दों हो हो...
Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Prakash Mausam SONG VICTIMS REGISTER
सुनील दुल्हा निन्द से मातल रे...बिहार से लड़का विवाह गीत
मालीघाट कंचननगर मुजफ्फरपुर (बिहार) से किरण कुमारी पारंपरिक विवाह गीत लड़का विवाह गीत प्रस्तुत कर रहीं है – सुनील दुल्हा निन्द से मातल रे-
सोई हुई रही सोनरा के डेरा-
जगाने वाली सोनरा के लड़की रे-
उठो रे बाबू राजा का लाडला-
ऐसी रे लाडो सेज पर रहती हैं-
झुली रे झुंकी अर्जी करती हैं-
चनकी तेरी माँगो का टिका रे
लटकी तेरी सिरो का चोटी रे...
Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Kiran Kumari SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बेचैनी, भूख न लगने का घरेलू उपाय
Devendra Singh Lodhi calling from Chhataini village, post Nawastha, Ajay Garh tehsil, Panna district, Madhya Pradesh informs us today about an easy home remedy that can fix health issues like uneasiness, nausea, loss of appetite, not feeling like working and feeling laziness . Take 8 leaves of henna plant, a finger’s length of jalneem plant, a flower of rose, chew these half an hour before eating the morning meal after brushing your teath. Consume these regularly for better and long term results. Lodhi@9754649943
Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Devendra Singh Lodhi
अंगना पधारो महारानी...भक्ति गीत
पूजा धुर्वे ग्राम-चारगावं, जिला-छिन्दवाडा, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रही हैं यह गीत नवरात्रि के समय गाया जाता है :
अंगना पधारो महारानी-
करदो कृपा महारानी-
अंगना पधारो महारानी...
