कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो...देवी गीत -

ग्राम-करकटा, पोस्ट-जोगा, थाना-रेला, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता देवी एक देवी गीत सुना रही है :
कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो-
पथल तोड़ के दीवार है भोला-
अखिया से भरल बानी जर जर लोरवा हो-
दुखवा से भरल भये शारीर भोला-
अखिया से बहते झर-झर लोरवा हो...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: ANITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

आज का अम्बेडकर कैसा हो...कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे है :
आज का अम्बेडकर कैसा हो-
पंडित-मुल्ला से ऊपर हो-
जाति-धर्म से नास्तिक हो !!
रंगीन लिबास में हो-
मस्त-मौला खुशमिजाज हो !!
प्रेम का उपासक हो-
सुख-शान्ति का सच्चा साधक हो !!
दिल से लल्लन टाप हो-
तकनीकी में गूगल का बाप हो !!
राजनीति का जांबाज हो-
सियासत का वो सरताज हो !!
अय्यासी में गोलेबाज़ हो-
स्टाईल से रजनीकांत हो !!
हर युवा की पहचान हो-
हर युग में महान हो !!
बापू हो या न हो-
अम्बेडकर जैसा हर एक इंसान हो !!

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा...मराठी किसान गीत-

ग्राम-सालभट्टी, विकासखण्ड-मानपुर, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से कृष्णा देशमुख एक मराठी गीत सुना रहे हैं, किसानों द्वारा खेती करते समय ये गीत गाया जाता है:
केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा-
पूजा सडका तू जे देवा...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: GHANSHYAM MARSAKOLE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2009 से प्रधानमंत्री योजना के तहत रोड बन रहा है लेकिन अभी भी अधूरा पड़ा है...

ग्राम-सोढा, पंचायत-टेमरी, ब्लाक-पाईकमाल, जिला-बरगढ़ (उड़ीसा) से दिलीप कुमार बेहरा के साथ सुशांत साहू बता रहे है कि उनके गाँव से बुकरामुण्डा तक रोड बहुत खराब है जिसके कारण इनको आने जाने में बहुत समस्या होती है, अस्पताल जाने में जहाँ 15 मिनट लगना चाहिए वहां 1 घंटा लगता है और स्कूल आने जाने वाले बच्चो को भी बहुत दिक्कत होता है, 2009 में प्रधानमंत्री योजना के तहत इस रोड काम का किया जा रहा था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें R.D.S.D.O@9437255446, सब कलेक्टर@9937630010. दिलीप@9937789593

Posted on: Apr 14, 2017. Tags: DILIP BEHERA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Both our handpumps were broken, got repaired after CGnet report...

ग्राम-झाईताल, पोस्ट गौरेला ब्लॉक-जैतहरी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नर्मदा प्रसाद बता रहे है कि ग्राम झाईताल में वार्ड क्रमांक 10 में दो ही हैंडपंप हैं जो कई महीने से खराब थे और वे कुंए का पानी दूर से पी रहे थे वहां के निवासी अधिकारियों से बात कर-कर के थक गए थे पर कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था फिर 4 अप्रैल 2017 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया और उसके तीन दिन बाद हैंडपंप ठीक हो गए और सबको पीने का पानी उपलब्ध हो सका इसके लिए रमेश लाल सीजीनेट सुनने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने उनके अनुरोध पर अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला और उनकी मदद की |नर्मदा@8963947173

Posted on: Apr 14, 2017. Tags: HANDPUMP NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »