बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से, कोई कुछ भी कहे...गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से सुना रहे हैं:
बुरा लगे तो लगे, हमारे ठेंगे से – कोई कुछ भी कहे-
नहीं मौत के आगे कोई मंजिल है-
बचता है जो बचे हमारे ठेंगे से...

Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मैं अंधा हूँ अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक गया हूँ कृपया मेरी पेंशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-गिर, पोस्ट-बिन्दूल, थाना-माढ़ा, जिला-सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से अमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं कि वे पूर्ण रूप से नेत्रहीन है पर उनको आज तक पेंशन नही दिया जा रहा है, जन प्रतिनिधि से लेकर शासन के अधिकारी कर्मचारी उनकी विनती नही सुन रहे है, इस समस्या के निराकरण हेतु सीएम हेल्प लाइन 181 पर भी शिकायत की गई थी तो जवाब आया कि पेंशन स्वीकृत हो गई है ( शिकायत क्रमांक-2134801) और कहा गया कि खाते में राशि जमा कर दी जाएगी लेकिन आज तक खाते में राशि नही आई है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि मेरी मदद की जाए, कृपया आप अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें- अमोद सिंह शिकायत कर्ता@7610452488.

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER

बैठे दलाल मंत्री हो गय हैं बेकार, पब्लिक ला करथे परेशान...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से कैलाश सिंह पोया एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
लीला है अपरम पार, जल जंगल बेचथे सरकार-
पब्लिक हो गय बेकार, उनके नहीं है आधिकार – बैठे दलाल मंत्री हो गय हैं बेकार – पब्लिक ला करथे परेशान...

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लीची के औषधीय गुण-

मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार ) से सुनील कुमार लीची के गुणकारी फायदे के बारे में बता रहे है. स्वाद के साथ स्वास्थ्य: वे कह रहे हैं लीची एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है, वे इसके आठ फायदों के बारे में बता रहे हैं पहला इससे अच्छा पाचन होता है, तंत्रिका तंत्र भी ठीक रहता है, इसे फल के रूप में ही नहीं बल्कि इसका ज्यूस भी निकालकर उपयोग किया जा सकता है, मोटापा कम करने में भी सहायक है, पेट दर्द में भी सहायक है इसमें विटामिन सी होता है जिससे यह सर्दी,जुखाम में भी उपयोगी है ये एंटी ऑक्सीडेंट है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है, थकान को दूर करती है, ऊर्जा का अच्छा स्रोत है.सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Today's News from newspapers in Gondi : 26th April 2017 -

दमकसा में पृथ्वी बचाने निकाली रैली : नईदुनिया न्यूज़ दुर्गुकोंद्ल छतीसगढ़ – रतेसरा में पृथ्वी दिवस में किया गया पौधारोपण : नईदुनिया न्यूज़ कांकेर – महाराष्ट्र में अरहर की दाल खरीदने में सरकार रही असफल किसानों के छूटे पसीना :
एनडीटीवीन्यूज़ मुंबई – प्राइम टाइम इंट्रो : चक्रव्यूह में फंसे किसानों का रचनात्मक प्रदर्शन : एनडीटीवी न्यूज़ इंडिया -

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA

« View Newer Reports

View Older Reports »