सुन रे संगी साथी मोरे गा...पर्यावरण गीत-
ग्राम हरचोका, पोस्ट माडीशरई, तहसील भरतपुर, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से राम कलेश पर्यावरण पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं-
सुन रे संगी साथी मोरे गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय रे-
नदिया करत कलकल छलछल बहाय गा-
हरे भरे रूखवा राई सब खेत खलिहान-
मोहाय गा सब के मन ला मोहाय गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय गा-
सुन रे संगी साथी मोरे गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय रे...
Posted on: May 01, 2017. Tags: RAM KALESH SONG VICTIMS REGISTER
जिन्दगी एक किराये का घर है, इसे एक दिन बदलना पड़ेगा...गीत
ग्राम-कुलुखेड़ा, पोस्ट-बेलगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से चांदनी मसकोले एक गीत सुना रही है:
जिन्दगी एक किराये का घर है, इसे एक दिन बदलना पड़ेगा-
मौत जब तुझको आवाज़ देगी, घर से बाहर निकलना पड़ेगा-
तेरी मिट्टी का हर आदमी है, बाद मरने के होना यही है-
जब चिताओं में जलना पड़ेगा, और जमीनों में कब्र बनेगा...
Posted on: May 01, 2017. Tags: CHANDANI MASKOLE SONG VICTIMS REGISTER
नदी नाला सूख गए, कुआ में नई है पानी, हैंडपंप बिना संगी कामे पी पानी, कोइ नहीं सुने परेशानी...
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गीत के माध्यम से अपने गांव के समस्या की जानकारी दे रहे हैं कि गांव में इस समय कुंआ, नदी, तालाब सूख गए हैं जिनसे इन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड रहा है, इसके समाधान के लिए इन्होने पी.एच.ई.विभाग को आवेदन किया जिस पर हेंड पम्प आबंटन किया गया लेकिन वह हेंड पम्प एक किलोमीटर दूर स्कूल में लगा है, पूरे गांव में यह एक ही हेंडपंप है जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये:सरपंच@8959459879,सचिव@8357979609,9617217431,
पी.एच.ई.@7089032444,कलेक्टर@9826443377,9893599012,
बाबूलाल मरावी@9754079248.
Posted on: May 01, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 1st May 2017 -
महिलाएं आक्रोशित होकर शराब दुकान में लगा दिए आग – नईदुनिया न्यूज़-
जानिए आखिर क्या है मजबूरी कि एक ही कमरे में पढ़ रहे हैं 50 बच्चे और शासन बैठी है आँखें मूंदे – पत्रिका न्यूज़ सुकमा-
न अस्पताल न सड़क, दाई के भरोसे गर्भवती महिलाएं – सुकमा – डेढ़ वर्ष से नहीं मिला मजदूरी का भुगतान तो श्रमिकों ने मजदूरी का किया बहिष्कार – नईदुनिया न्यूज़ कांकेर -
Posted on: May 01, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
जंगल झन जलावा भाई, जंगल से मिलत है सहाई...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जल, जंगल, जमीन को लेकर एक गीत सुना रहे है:-
जंगल झन जलावा भाई, जंगल से मिलत है सहाई-
जंगल के पेड़ पत्ती हवा ला बनाई, जंगल के पेड़ जड़ हमका लागत है दवाई-
जंगल झन लेते भाई, जंगल जिन रे सारे भाई-
दवा लगाई से हमरु होत है नुकसान, जड़ी बूटी सभी जली जाई, आग जिन लगावा भाई-
जंगल झन जलावा भाई, जंगल से मिलत है सहाई...
