Today's news from newspapers in Gondi : 23rd February 2018 -
नईदिल्ली : बेरोज़गारी दूर करने को लेकर सरकार की नीति क्या? – NDTV
झारखण्ड : आदिवासी महासभा ने बीडीओ काे सौपा ज्ञापन – दैनिक भास्कर
इंदौर :भगोरिया उत्सव कल से : झाबुआ में 36, आलीराजपुर में लगेंगे 24 भगोरिया मेले, देश-विदेश से आएंगे सैलानी – दैनिक भास्कर
छत्तीसगढ़ : आदिवासी संस्कृति के संरक्षण, बस्तर में डेढ़ सौ देवगुड़ी निर्माण की सीएम ने दी मंजूरी – नईदुनिया
जगदलपुर : बस्तर की समस्याओं से है हमारी लड़ाई : अमित जोगी – नवभारत
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
घर में साबुन बनाने की विधि...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाह साबुन बनाने की विधि बता रहे हैं, साबुन बनाने के लिए कांच के एक बड़े बर्तन में बेनौली का तेल या सोयाबीन का तेल लेकर उसमे समान आयतन में कास्टिक सोडा का सान्ध्र विलयन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिला लें, इसके बाद किसी छड से अच्छे से हिला लें अभिक्रिया के फल स्वरूप साबुन बनता है उस पेस्ट को चौकोर बर्तन में उलटकर ठंडा होने दें, साबुन ठंडा होकर जम जाता है होने के बाद पेस्ट जम जाता हैं उसके बाद चाक़ू से काटकर छोटी-छोटी बर्फियां बना ले. इस तरह से आप अपना खुद का साबुन बना सकते हैं और उसे बेच भी सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संपर्क मनोज कुशवाह@9174493226.
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Officers said we will get electricity in our village by next month...
ग्राम-माकड, पंचायत-उलिया, पोस्ट-हिग्डी, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पुरुषोत्तम बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली खम्बे के लिए दिसंबर माह 2017 में 90 गड्ढे खोदे गए थे और उनमे खम्बे नहीं लगाये जा रहे थे और उन गड्ढों में गाय बकरियां गिर रही थी उससे गाँव के लोग बहुत परेशान हो गए थे उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 9 फ़रवरी 2017 को एक सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर जब दबाव बनाया तो होली के बाद लगा देंगे अधिकारी आए और बोले है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पुरुषोत्तम@9009838847.
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: ELECTRICITY PURUSHOTTAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : टमाटर की जैविक खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है लाभ कमाते है...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के साथ में प्रेमसिंह परस्ते हैं जो किसान है और अभी वे टमाटर की खेती कर रहे है और अभी अभिलाष टमाटर लगाये है उसको लगाने के लिए डेढ़ माह हो गया है और एक माह के अन्दर टमाटर निकलना चालू हो जायेगा और वे सिर्फ गोबर खाद डाले है और रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किये है| और टमाटर सिर्फ 20 डिसमिल जमीन में लगाये है और उसमे लगभग 10 क्विन्टल टमाटर निकल सकता है| अभी टमाटर का थोक रेट 10-11 रूपये चल रहा है और वे अनुपपुर के बाजार में बेचने ले जाते है| खेती का ही काम करते है उसी से अपना लाभ कमाते है और अपने परिवार का पालन पोषण करते है. बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Feb 22, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा गाँव में हैण्डपम्प नही है, हम लोग दूर पहाड़ी के नीचे से खुद गड्ढा खोदकर पानी लाते हैं...
बांसाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमरलाल बैगा बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, वो 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं | गाँव के लोग स्वयं ही पानी के लिए गड्ढा खोदकर पानी की व्यवस्था करते है | लेकिन गर्मी के दिनो में बहुत समस्या होती है और बरसात के दिनों में पानी गंदा हो जाता है उसे पीने से बीमारियाँ होती है उन्होंने कई जगहों पर आवेदन दिया, कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए सांथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करे जिससे उनके गाँव में पीने की पानी की सुविधा हो सके: कलेक्टर@9424136900, PHE@9893883154, सचिव@9406066611. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
