चतुर्थ श्रेणी दैनिकभोगी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियमित करना है पर नहीं हो रहा ह
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पाण्डेय बता रहे है कि वे लोक कल्याण विभाग में कार्यरत हैं | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने 2106 में कई को स्थाई कर्मी के रूप में नियमित किया| ये आदेश दैनिक वेतन भोगी श्रमिको के लिए स्थाई कर्मियों को विनियमित करने की योजना के अंतर्गत किया गया| इसी के सांथ चतुर्थ श्रेणी को भी नियमित किया जाना था, जिसमे 10वी और 12 वी पास किये कर्मी शामिल है| जो अभी तक नही हुआ है | इसके लिए आवेदन भी किये, स्थाई कर्मियों की सूची प्रकाशित करने की मांग की लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है: कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग@9424922624, अधीक्षण अभियंता@9425109973. केशव प्रसाद पांडे@9685649001.
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: KESHAV PRASAD PANDEY SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 24th February 2018 -
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने किया राज्यसभा की 58 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, 23 मार्च को होगी वोटिंग – NDTV-
नईदिल्ली – कैबिनेट ने अनुसूचित जनजाति की सूची को संशोधित करने के लिए संविधान आदेश, 1950 में संशोधन को स्वीकृति दी – आजतक-
राजस्थान : मांगों को लेकर राजस्थान में किसान और सरकार आमने-सामने – नईदुनिया-
रांची खूंटी : लोगों ने सरकारी योजनाओं का काम रोका, कहा- सरकार पैसे दे, हम काम कराएंगे – दैनिक भास्कर-
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों से किए नौ नक्सली गिरफ्तार – NDTV
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
वनांचल स्वर : वात का घरेलू उपचार -
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी गठिया वात, संधि वात और अर्थराइट्स बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं| इन बीमारी के इलाज के लिए मेथी दाना, भुनी सौंफ, वन जीरा, वन अदरक, लहसुन सभी को 3-3 सौ ग्राम बराबर मात्रा में लेकर साफ कर उसका चूर्ण बना लें, उसके बाद 300 ग्राम गुड के सांथ मिलाकर 10-10 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम दो-दो लड्डू खाली पेट में सेवन करें| इससे गठिया वात, संधि वात, अर्थराइट्स, जोड़ों का दर्द, गांठ में दर्द, हड्डियों का दर्द, जैसी बीमारियों से राहत मिल सकता है| उपचार के दौरान खाने में मिर्च मसाला, गरिष्ट भोजन, तेल, खटाई अदि का उपयोग नही करना चाहिए| एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
अरे आलू टमाटर के चटनी और अरहर के दाल...होली गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अभी के माहौल के अनुसार एक होली गीत सुना रहे है:
अरे आलू टमाटर के चटनी-
और अरहर के दाल-
श्री चावल के खाले मंजेदार-
अरे आलू टमाटर के चटनी...
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-ओदारी,परसापारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे-
कुटिया मा रोवे दाई बुढिया-
कैसन लईका मोला देहे रे दादा बड़ा गजब के बुढ़िया-
करके करेवनी ले लेवथे जान, कहाँ आंखी ला मूंदे भगववान-
आनके जिन्दगी होवे हलकान जिवरा हर कल्पाथे संझा बिहान...
