डिमक-डिमक डिम डमरू बजावै...शिव भजन

शिवांशी शंकर ,रामबाग मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक शिव भजन सुना रही हैं:
डिमक-डिमक डिम डमरू बजावै-
उमा संग शिव कैलाश पर नाचे-
ऊं नम: शिवाय...
जटाजूट में गंग विराजे-
गले भुजंग की माला साजे-
एक हाथ में शूल लिये हो-
दूजे कर में डमरूधारी-
ऊं नम: शिवाय...
पतितों के पावन करते हो-
सुख देकर दु:ख को हरते हो-
शरणागत हूं मैं आज त्रिपुरारी-
सदा रहो मेरे डमरूधारी-
ऊं नम: शिवाय...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: SONG Shivansi Shankar VICTIMS REGISTER

कि जंगल झाड ला बचाई भाई जंगल झाड ला बचाई...जंगल गीत

अगर जंगल नहीं रहेगा तो हम भी नहीं रहेंगे | बोल रहे हैं कैलाश सिंह पोया ग्राम देवरी सूरजपुर छत्तीसगढ़ से और इस विषय पर एक गीत गा रहे हैं:
कि जंगल झाड ला बचाई भाई जंगल झाड ला बचाई-
जंगल का पेड़ पौधा लागत है दवाई, अब जंगल ला बचाई-
अरे हर्रा महुआ साजा सराई जंगल ला बचाई, अरे जंगल ला बचाई – गेड़ा झन कटार भाई, जंगल ला बचाई-
जलावन देखा डूखी गेडा ला काट के-
सीधा सीधा पेड़ पौधा ओला छंटाई कराई-
पेड़ पौधा हम के हवा और पानी देथे-
मिलके जंगल ला बचाई...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Kailash Singh Poya

अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए...देशभक्ति गीत

गीता ठाकुर मुजफ्फरपुर बिहार से एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए-
इस देश में ना हिन्दू ना मुसलमान चाहिए-
गीता ने कर्म सिखाया, बाइबिल ने दिया अहिंसा-
जीवों से तुम प्रेम करो, कहते हैं गुरुनानक देव-
हर आदमी को एकता का ज्ञान चाहिए-
ये जाति-पाति के गहने हमने खूब ही पहने-
एक-दूजे से मिलकर प्रेम चाहिए...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Geeta Thakur

तो रो रो रो पानी गिरे, सावन में करेला फूटे...लरिया बोली में लोकगीत

राजेन्द्र गुप्ता तमनार रायगढ़ छत्तीसगढ़ से लरिया बोली में एक प्राचीन लोकगीत गा रहे हैं | वे बता रहे हैं कि यह क्षेत्र पहले ओडिया राजाओं के अधीन था और यहाँ की भाषा ओडिया और छत्तीसगढ़ी का मिश्रण है | इस बोली में राजा और प्रजा के बीच तकरार को इस इस लोकगीत में बताया गया है:
तो रो रो रो पानी गिरे-
सावन में करेला फूटे-
चल चल बेटी गंगा जाबो-
गंगा ले गोदावरी-
पाका पाका आमा खाबो-
आमा के डाढी टूट गे-
गोदाम राजा जूझ गे...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Rajendra Gupta

आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन...सुवा गीत

पारा-कमली कला, ग्राम पंचायत-पंडरीपानी विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से समरतिया एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
आगे के दिन लागे बड़ा मन सुहावन-
मोर सुवान रे स्वागत करथन तुम्हार-
हांथ मा रख के झंडा तिरंगा-
मोर सुवाना रे भारत ला करिथन आजाद...

Posted on: Jul 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »