गजब दुःख पायो भैया बढ़ाय के परिवार, गजब दुःख पायों...कर्मा गीत

ग्राम-पंडरीपानी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह के सांथ अनसुईया सोनी और बेलाबाई हैं जो एक कर्मा गीत सुना रही हैं :
गजब दुःख पायो भैया बढ़ाय के परिवार, गजब दुःख पायों-
आमा के डाली हलाऊ कैसे, एक दर्जन लईका चलाऊ कैसे-
बडकू के मूड चढय छोटकू के बुखार, भैया छोटकू के बुखार-
टोरियन के कान पकय होई गय दिन चार, भैया होई गय दिन चार-
मझिला के फीस बिना बंद है पढाई, भैया बंद है पढाई-
कहाँ पाऊं रे भैया पैसा रुपैया,गजब दुःख पायो...

Posted on: Aug 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में...देवी गीत -

ग्राम पंचायत-बसरेही, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ममता देवी
एक भक्ति गीत सुना रही है :
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में-
मैया दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
लंगड़े को पैर देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक अँधा पुकारे-
अँधा को नैन देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक बालक पुकारे-
बालक को विद्या देना सोच विचार के...

Posted on: Aug 01, 2017. Tags: MAMATA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

खिल गया दिल चमन...झारखंड से स्वागत गीत

अनीता देवी ग्राम-करकटा, पोस्ट-जोगा, थाना-रेला, झारखंड से एक स्वागत गीत सुना रहीं हैं:
खिल गया दिल चमन-
मन ही मन में मगन-
खुश है पृथ्वी गगन-
आप आ गये हमपे कृपा कर-
खिल गया दिल चमन...

Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Anita Devi SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी में जय जोहार और पेन जोहार जैसे शब्दों का भाव अर्थ

ग्राम मोहगांव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम आटला कुछ गोंडी शब्दों के अर्थ बता रहे हैं | जय जोहार: धैर्य एंव साहस के साथ विकट परस्थितियों में भी न हार कर एक दूसरों को साथ दे, सदैव विजयी हो ऐसा उद्देश्य एवं सामाजिक भाव होता हैं पेन जोहार: आपस में गले मिलकर या दोनों हाथो को मिला कर जोहार भेंट करते हैं | पेन जोहार को विशेष कार्यक्रमों में भी प्रयोग किया जाता है जैसे-जात्रा माता, मंडई, मेला, विवाह, नयाखाई एंव त्योहारों में| बहुत दिनों के बाद मिलने या अच्छा कार्य करने के बदले पुरुष महिलाओं द्वारा अलग अलग यह किया जाता हैं इस कार्य से एक दूसरें के बीच आत्मीयता बढ़ता है | उत्तम@9130175437

Posted on: Jul 30, 2017. Tags: UTTAM ATLAM

झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...भजन

चन्द्र शाह ग्राम-ओदारी परसापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से एक भजन सुना रहे है:
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे-
हरे कूदा रे पहार-
बसे रे दाई मोरे ऊंचा पहार उपरे-
पैदल ले आये दाई दूरा मा मैं हां तोरे-
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...

Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Chandra Shah SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »