मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से ख़राब, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चंद्रैली, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह और मोहर साय बता रहे हैं कि उनके वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है उसके कारण 25 घर के लोगो को पीने का पानी नहीं मिल रहा है वे लोग अभी कुएं का पानी पीते है हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और सरपंच सचिव को आवेदन दिए है पर आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में अधिक बात कर उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@8120313994, सचिव @8463843401, P.H.E.@8120171919.
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: RAM SINGH MOHAR SAI SONG VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे...बाल कविता
ग्राम-सोनपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रागिनी और अंजू एक बाल कविता सुना रहे हैं:
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जायेंगे-
पढना लिखना छोड़ेंगे हर दिन पढने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाथ हमारे गड्ढे खूब बनायेंगे-
इन गड्डों में अच्छे सुंदर पौधे खूब लगायेंगे-
गलियायों को साफ़ रखेंगे गलियाँ साफ बनायेंगे-
कैसे जीना हमें चाहिए जीकर हम दिखलायेंगे...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: RAGINI ANJU SONG VICTIMS REGISTER
चन्दन है इस देश की माटी तपो भूमि हर ग्राम है...बाल गीत
पंचायत-सोनपुर, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से भगवती कोल एक गीत सुना रही हैं:
चन्दन है इस देश की माटी तपो भूमि हर ग्राम है-
हर बाला देवी के प्रतिमाँ बच्चा-बच्चा राम है-
हर शरीर मंदिर सा पावन हर मानव उपकारी है-
जहाँ सिंह बन गये खिलौने माँ जहां माँ प्यारी है-
इस देश माटी तपो भूमि हर ग्राम है...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: BHAGWATI KOL SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच, सचिव ने दबाव डाला तो शौचालय बनवाया पर साल भर हो गए अब तक पैसा नहीं दिया...
ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-परसवार खुर्द, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के रजन बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण किया गया है, सरपंच सचिव ने कहा था कि शौचालय बना लो आप को पैसे मिल जायेंगे, परन्तु साल भर हो गया पैसा अभी तक नहीं दिया गया, योजना के तहत निर्माण के बाद लाभार्थी के खाते में पैसा डाला जाता है, लेकिन अभी तक पैसा नही दिया गया है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि, कृपया ज्यादा से ज्यादा दिए गये नम्बरों पर फोन करे ताकि पैसे मिल सके-सरपंच@9977461198,सचिव@7692876138,
CEO@9165689001. अधिक जानकारी के लिए पूरणराम@8719912843
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
आकाश का आंचल शीतल ही रहेगा...देशभक्ति गीत
ग्राम-नवाडीह, पोस्ट-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनिमा मरकाम एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
आकाश का आंचल शीतल ही रहेगा-
यह देश है हमारा हमारा ही रहेगा-
धरती की हर गूंज से आकाश को हिला दो-
भारत की सोई तकदीर जगा दो-
जिस खेत से जिस देश को न आशा-
उस खेत के गौशाये गुन्दुम जगा दो...

