Scholarships for students and youth in Gondi : 29th March 2018 -

छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर अमृता एंटरेंस एग्जामिनेशन- इंजीनियरिंग (एईईई) 2018-

2 : पीजीडीएम एडमिशन स्कॉलरत्तशप टू मैररटोररयस स्टू डेंट 2018 – 3:मोत्तिट फाउंडेशन पोस्ट ग्रेजुएशन एं डाउमेंट स्कॉलरत्तशप 2018 – आवेदन कै से करे इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि 31 मार्च, 2018 इसकी अंतिम तिथि है।
आवेदन हेतु लिंक :http://www.b4s.in/CGS/PAS3

Posted on: Mar 29, 2018. Tags: GONDI UTTAM ATALA

आजा आ राजा मामा लाया बाजा, कर मामा ढम-ढम नाच राजा, छम-छम...बाल कविता

ग्राम पंचायत-सौतार, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से गणेश सिंह आयाम रिया, सुषमा से एक कविता सुन रहे हैं:
आजा आ राजा मामा लाया बाजा
कर मामा ढम-ढम नाच राजा,छम-छम-
मछली जल की रानी है,जीवन उसका पानी है-
हाथ लगावो डर जाती है, बाहर निकालो मर जाती है...

Posted on: Mar 29, 2018. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार...

ग्राम-सेंवार, थाना-चकरभांटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की साथी रुक्मणी यादव एक कविता सुना रही है:
हमारा पता, राज सत्ता-
गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार-
घर के कोने में नहीं रहेंगे, राज करने से नहीं डरेंगे-
बनाएं एक नया सत्ता, बचा सत्ता से राज सत्ता-
महिला सरपंच बन रही हैं, राजनीति सुधर रही है-
वोट हमारा राज हमारा-
विकास का नया पता, आधी नारी आधी सत्ता-
महिलाओं का सही जेवर, सम्मान का पूरा अवसर-
घर घर में हैं कस्तूरबा जी, कैसे ढूंढें गांधी जी-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: Rukmini Yadav SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के हल्दीघाटी माटी सोनाखान के...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत

ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
भारत के तीरथ बन गए माटी सोनाखान के-
अन्याय के दमन लड़ी सिंह नारायण छाती तान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी....
अंग्रेजन से लोहा लेही शहर चलिस बलिदान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
कथा लहू से लेही स्वराज और उपदेश अभियान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

उठो साथियों कदम मिलाकर,चलो हमारे साथ...

उठो साथियों कदम मिलाकर, चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की, मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है, सुनहरा सूरज लाना है-
इस मशाल का उजियारा, सारा अंधियार हटेगा-
साथी अपने श्रम को एक दिन सूरज नमन करेगा-
बस अपने मन में निश्चय का दीप जलाना है
हमें तो बढ़ते जाना है...
उठो साथियों कदम मिलाकर चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है...
वर्तमान जैसा भी हो हम उसको दुलराएंगे-
पर अच्छे भविष्य के खातिर चलते जाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
अवरोधों पर कसकर ठोकर हमें लगाना है-
हमें तो बढ़ते जाना है...
उठो साथियों कदम मिलाकर चलो हमारे साथ-
राह चलें हम उम्मीदों की मिला हाथ में हाथ-
हमें तो बढ़ते जाना है...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »