Today's News from newspapers in Gondi : 9th December 2017...

राजनांदगांव छत्तीसगढ़- सरकारी स्कूलों में छमाही परीक्षा के लिए नई डेट तय – 5 दिसंबर से प्रस्तावित परीक्षाएं अब सोमवार यानी 11 दिसंबर से शुरू कराई जा रही है। (नईदुनिया)-
खंडवा मध्यप्रदेश- उद्योग केंद्र की 8 एकड़ भूमि के 100 कब्जेधारियों को खदेड़ा (नईदुनिया)-
गडचिरोली, महाराष्ट्र- दोन जहाल नक्षलवाद्यांचे आत्मसमर्पण (लोकमत) – सोनभद्र (जेएनएन) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश- वन भूमि से परंपरागत वन निवासियों की बेदखली नहीं होगी (रप्तार न्यूज)-

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: GONDI NEWS UTTAM ATALA

ऋषि की विद्या और रटंत तोता की कहानी -

एक था ऋषि, वे शिकारियों से एक तोता मंगवाया, तोता को एक रट लगवाया: शिकारी आएगा, जाल बिछायेगा, दाना डालेगा, लोभ से फसना नहीं. उसे दोहा की तरह याद कराया तोता उसे रट लिया. ऋषि ने एक दिन कहा इस तोता को अब मैं छोड़ देता हूँ | तोता को छोड़ दिया फिर एक शिकारी को ऋषि ने कहा अगर आप उस तोता को पकडकर देते है तो मैं आपको ढेर सारे इनाम दूंगा तो शिकारी ने दाना डाला, जाल बिछाया और उस तोते को पकड़ने के लिए लग गया तोता आया और दाना के लालच में उस जाल में फंस गया | फिर उसे ऋषि ने लिया उसे कहा तोता मैंने आपको क्या सिखाया था आप ने तो दोहा को रट लिया लेकिन इसको रटने से नहीं इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. धर्मेन्द्र कुमार9608798628.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय कोयलिया बोले न...कर्मा गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट के साथ में लल्लू केवट एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय कोयलिया बोले न-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न-
बगिया में घुमत हावय राम लखन दोनों भाई-
सीता देखत हावय चारो ओर से माई-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के...गोंडवाना गीत -

ग्राम-दुर्ल्लापुर, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कोहराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के-
14 जनवरी 2018 में लगते गोंडवाना सम्मेलन-
गोंडवाना समाज एकता संघठन बनाबो-
हमर कुल मा नहाबो हमर कुल मा नहाबो-
निर्मल काया हो जाइगा भैया-
निर्मल काया हो जाइगा दीदी...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SAHTRAM KOHRAM SONG VICTIMS REGISTER

सरकार ने रबी में धान पर प्रतिबन्ध लगाया है, हम बगैर सिंचाई के धान उगाते हैं, कृपया हमें उगाने दें...

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के बोवाई पर प्रतिबन्ध लगाया है जिसका प्रतिकूल प्रभाव उन किसानो को पड रहा है जिनकी धान की खेती बिना सिंचाई के होती थी वे पूर्व सरपंच शिवप्रसाद राठिया से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं वे ग्राम पंचायत बनई के है वे प्रति वर्ष धान की दो फसल लेते हैं इसके अलावा कोई फसल नही होता है वे अपनी 6 एकड़ भूमि पर रबी की धान फसल बोना चाहते हैं जो इस फसल के लिए अनुकूल है लेकिन सरकार के इस फैसले से वे खेती नही कर पा रहे हैं. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर निवेदन करें जिससे वे अपनी भूमि का उपयोग कर सके. कलेक्टर@07762222103.गुप्ता@9993891275

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »