सरकार ने उद्योग के लिए ली जा रही ज़मीन का चार गुना दाम देने का वादा किया था, वादा निभाए...

ग्राम-सराईटोला, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता के साथ में मौजूद है ग्राम-चिर्रामुर्रा के चमारसिंह बेहरा जो बता रहे है आज सराई टोला में आम सभा का आयोजन रखा था जिसमे शामिल अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष, व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया के समक्ष सभा के माध्यम आवेदन दिया गया, लोगों की मांग है सरकार द्वारा उद्योग लगाने के लिए जो जमीने ले रही है, उसका सही मुआवजा नही दे रही है, सरकार ने बोला था जमीन का चार गुना ज्यादा दाम दिया जायेगा, लेकिन उस हिसाब से मुआवजा नही दिया जा रहा है, तथा जमीन के नीचे जो काम हो रहा है उसका भी उचित मुआवजा नही दिया जा रहा है. प्रभावित किसानों की मांग है की उचित दर पर मुआवजा दिया जाए.

Posted on: Apr 03, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना गोल...किसानी गीत

ग्राम-रीवाणी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य एक किसानी गीत सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल, आज बना ले अपना गोल-
अपनों ने ले तेरी जान, तू अपनी ताकत पहचान-
जय-जवान और जय-किसान यह नारा मिलकर बोल-
मत सह चुप रह कर अन्याय, समझना अपने को निर उपाय-
तोड़ दे बेबस की जंजीर, तू ही है देश की है तकदीर-
अपना खून पसीना तौल, मेहनत का ले पूरा मोल-
अनुदानों का लेकर नाम, घूसखोरों ने लूटा सरेआम...

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

कर के प्राण न्योछावर पाए, वीरो ने आज़ादी को पाए...देशभक्ति गीत

ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तिरंगा हिमालय पर लहराए, बापूजी जब गोली खाएं-
वीर जवाहर उम्र गवाए, अंग्रेजो को बाहर भगाए-
कर के प्राण न्योछावर पाए, वीरो ने आज़ादी को पाए-
भारत माँता पुकार रही है, फ़िर सिंहो को बुला रही है-
अब मत भूलों मेरे भाइयो, अंग्रेजो को मार भगावो-
तिरंगा हिमालय पर लहराए, तिरंगा हिमालय पर लहराए...

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में सोसाइटी भवन खोला जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा होगी, पर कोई नहीं सुनता...

पुड़बे पारा, ग्राम-कटरा, पंचायत-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर
(छत्तीसगढ़) से राजकुमार सिंह, नन्दलाल नेटी, रामावतार आदि गाँव के लोग उनके पारा में सोसाइटी भवन बनाने की मांग कर रहे है. उनकी मांग है कि आबादी के हिसाब से गाँव में ही भवन बनाया जाये, कई बार सरपंच के माध्यम से जनपद में आवेदन दे चुके है परन्तु कोई निराकरण नहीं हो रहा है. ग्रामीण जनों की मांग है कि पुड़बेपारा में सोसाइटी भवन बनाया जाये ताकि लोगो को राशन लेने में सुविधा हो | इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए: कलेक्टर@9826443577, सचिव@9617217431, सरपंच@8959459879. नन्दलाल नेटी@9009529498.

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव, सेवा ज़ोहार करू...गोंडवाना गीत

ग्राम-अब्दुल्लापुर, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कुराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
नवरात्री ज्वारा बोवाई रहे, अमरकंटक जाबो-
गोंडवाना जन सगा समाज का, मेला लगे हवे ना-
कछारगढ की कंकाली देवी, आजा आजा, झारा झारा न्योता जुहार है-
जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव-
सेवा ज़ोहार करू, बावनगढ़ के देवी देवता ला-
आजा आजा देवी देवता, सेवा जोहार है...

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: SAHATRAM KURAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »