वनांचल स्वर : स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में जानकारी (गोंडी भाषा में)
तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव स्वास्थ्य से सम्बंधित अच्छी आदतों के बारे में गोंडी भाषा में बता रहे है- 1. रोज सुबह 5 बजे उठना चाहिए | 2. रोज सुबह मुंह धुलने के बाद एक लीटर पानी पीना चाहिए | 3. खाना खाने से पहले हाथो को साबुन से धुलना चाहिए | 4. सुबह 8 बजे से खेती काम करना चाहिए और ज्वार की रोटी, गेहूं की रोटी और दही खाना चाहिए | 5. रोज 4 से 6 बादाम खाना चाहिए | 6. रोज शाम को हरी सब्जी या दाल रोटी और दही खाना चाहिए | 7. सप्ताह में एक दिन मेती भाजी और करेला खाना चाहिए | 8. रोज केला, जाम या सेब का फल खाना चाहिए | 9. रोज एक गिलास दूध पीना चाहिए | 10. रोज नारियल पानी और दही पीना चाहिए | 11. एक दिन के आड़ में उबला हुआ अंडा खाना चाहिए | 12. रोज आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए | 13. रोज 8 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए | 14. रोज 10 तक सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए | उससे अपना शरीर निरोगी रहता है|
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
यदि कमी नहीं होता तो, जमीं भी नही होता, किस्मत का लिखा यारों, अक्सर में वही होता...गज़ल
ग्राम पंचायत-पलढा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक ग़ज़ल गीत सुना रहे है;
यदि कमी नहीं होता तो, जमीं भी नही होता-
किस्मत का लिखा यारों, अक्सर में वही होती-
जिन्दगी ऐसी है जो, क्या बताती है-
चार दिन जिन्दगानी, यही प्यार मिलाती है-
यदि कमी नहीं होता तो, जमीं भी नही होता-
किस्मत का लिखा यारों, अक्सर में वही होती...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आदमी मच्छर से पूछा दिन में क्यों काट रहे हो, मच्छर बोला ओवरटाइम कर रहा हूँ...चुटकुला
ग्राम-बलरामपुर, पोस्ट-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रुपेश सिंह एक चुटकुला सुना रहे है:
आदमी मच्छर से-दिन में क्यों काट रहे हो-
मच्छर-ओवर टाइम कर रहा हूँ साहब-
मेरे बाप बीमार है घर में जवान बहन है-
और लड़के वाले ने दहेज़ में एक सेर खून माँगा है-
२. सोनिया गाँधी एक बार बेहोश होती-होती बची-
जब राहुल गाँधी ने पूछा ये किसान खेती क्यों करते है-
अनाज दुकान से क्यों नहीं खरीद लेते...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RUPESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
बिजली नहीं है तो घर नहीं जा सकते, रात में हाथी आते हैं, लोगों से मांगकर किसी तरह जी रहे हैं...
ग्राम-नवाधक्की, पंचायत-पहाड़ करवा, पोस्ट-भेड़िया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र बता रहे है कि पूर्व में वे 15 परिवार के लोग जंगल में रहते थे, वही घर एवं खेती की जमीन थी, जहा पर हाथियों द्वारा घर तोड़ दिए तब से हम लोग जमीन मांगकर घर बना कर रह रहे है, उनकी मांग है पुरानी जगह पर बिजली लगाया जाये ताकि हम लोग फिर वहा रह सके क्यूंकि जीविका का साधन वही है, बिजली नही होने से अँधेरे में जंगली जानवरों का डर बना रहता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि दिए गये नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए. , सरपंच@8224803976, सचिव@7909496955, C.E.O.@9165689001, कलेक्टर@9826443321, विद्युत मण्डल@9575249349. राजेन्द्र@7247456377
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब, नाले का पानी पीकर बीमार पड़ रहे, कोई नहीं सुनता...
पंचायत-रेवतटी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प 6 महीने से ख़राब है और उस वार्ड में 25-30 घर है| हैण्डपम्प खराब होने के कारण नदी नाले का पानी पी रहे है| उसको पीने से गाँव के लोग बीमार पड़ रहे है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार P.H.E. में शिकायत किये है तो बोलते है ठीक कर देंगे लेकिन अभी तक ठीक नहीं करवाए है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधारने में हमारी मदद करें: सरपंच@8224023439, सरपंच@9617350446, C.E.O.@9165689001, P.H.E. विभाग@8120171919. संपर्क@9753980375.

